मतदाताओं के नाम काटने के प्रयासों किया विरोध                 

मतदाताओं के नाम काटने के प्रयासों किया विरोध                 

मतदाताओं के नाम काटने के प्रयासों किया विरोध                      पाली /राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य महावीरसिंह राजपुरोहित सुकरलाई ने एसआईआर में सुनियोजित साजिश के तहत कांग्रेस विचारधारा वाले मतदाताओं के नाम काटने के प्रयासों को लोकतंत्र के लिए खतरा बताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सता का दुरूपयोग कर इस तरह का काम कर रही हैं जो अनुचित हैं। यहां तक कि फॉर्म-7 में पहले से डेटा भरकर बीएलओ को थमाया जा रहा हैं, जो सीधे तौर पर निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया पर हमला है।

पाली शहर सहित जिले में कई जगह ऐसी शिकायते मिल रही हैं कि एक ही व्यक्ति के नाम से 50-100 फार्म भरकर कांग्रेस विचारधारा के लोगों के नाम काटने का षड़यंत्र किया जा रहा हैं।

सुकरलाई ने पाली व रोहट के उपखण्ड अधिकारी से बात कर मतदाता सूची में नाम जोड़ने व काटने की प्रक्रिया की पूर्ण जाँच करने एवं एसआईआर प्रक्रिया में बीएलओ से बिना किसी दबाव के पारदर्शिता और निष्पक्षता से कार्य करवाने की मांग की।उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं व पार्टी बीएलए को भी आव्हान किया कि वें अपने-अपने क्षेत्र में इसका विशेष ध्यान रखे