संस्कारों से व्यक्ति को जीवन जीने की दिशा मिलती हे.. हर्ष

संस्कारों से व्यक्ति को जीवन जीने की दिशा मिलती हे.. हर्ष

संस्कारों से व्यक्ति को जीवन जीने की दिशा मिलती हे.. हर्ष

नशे जैसी बुरी आदतें लत बन जाती है... सोनी

भारत विकास परिषद शाखा सोजत द्वारा गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। भारत विकास परिषद शाखा सोजत द्वारा आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर तीन विद्यालयों में गुरु वंदन छात्र अभिनंदन का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

शाखा संस्कार संयोजक 

ई. राजनारायण हर्ष ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि संस्कार जीवन जीने कि दिशा देते हे। संस्कारों से व्यक्ति के व्यक्तित्व का निर्माण होता है।

   सेवा संयोजक प्रकाश सोनी ने अपने उद्बोधन में कहा कि यदि बचपन से ही किसी प्रकार के नशे की बुरी आदत लग जाती तो वह आगे लत बन जाती हे जिससे छुटकारा पाना बड़ा मुश्किल होता है। अतःहमे नशे से दूर रहना चाहिए।

  कार्यक्रम विजय आदर्श विद्या मंदिर सेकेंडरी स्कूल में 225 छात्रों 14 गुरुजनों की उपस्थिति में मनाया गया जिसने 18 छात्रों तथा 14 गुरुजनों का सम्मान करवाया गया ।

     प्रांतीय संयोजक मीडिया डॉ.रामस्वरूप भटनागर ने मुख्य वक्ता के रूप में अपने उद्बोधन में गुरु शिष्य परम्परा की महत्ता बताते हुए परिषद द्वारा किए जाने वाले इस कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम का शुभारंभ राष्ट्रगीत वन्देमातरम से किया गया तथा समापन राष्ट्र गान से किया गया ।

        राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नंबर 1 में यही कार्यक्रम नैनावतों की ढाणी प्राथमिक विद्यालय के छात्रों की उपस्थिति में संयुक्त रूप से मनाया गया जिसने 140 छात्रों तथा 12 गुरुजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय की प्राचार्य वीणा यादव ने परिषद सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार देने का कार्य भारत विकास परिषद द्वारा किया जा रहा हे जो बहुत ही प्रेरणादाई है।

         प्रांतीय संयोजक संस्कार रामकिशोर राठौड़ ने कार्यक्रम का संचालन करते हुए गुरु वंदन छात्र अभिनंदन की महत्ता बताई।

ई.राजनारायण हर्ष, डा.रामस्वरूप भटनागर एवं प्रकाश सोनी ने भी अपने विचार व्यक्त किए ।

 इसी क्रम में लोटस पब्लिक अपर प्राइमरी स्कूल में 183 छात्रों व 14 शिक्षकों की उपस्थिति में विद्यालय के 14 छात्रों तथा 14 शिक्षकों का सम्मान किया गया। संस्था निदेशक शशांक टांक ने उपस्थित परिषद सदस्यों का स्वागत किया ।

    कार्यक्रम में स्नेहलता लड्ढा, ओम प्रकाश मोहिल,महेंद्र माथुर, करणसिंह मोयल,अंकुर बलाई, परेश लोढ़ा ,सत्तूसिंह भाटी, कवि शायर अब्दुल समद राही, डॉ. रशीद अहमद गौरी, दिनेश सोलंकी सहित जय गणमान्य जनों एवं अभिभावकों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।