देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली में किया संतों का सम्मान

देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली में किया संतों का सम्मान

देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने पाली में किया संतों का सम्मान
पाली, 29 जुलाई। देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर पूरे प्रदेश में एक अनूठी और भव्य पहल की गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विभाग द्वारा संपूर्ण राजस्थान में 516 पूज्य संतों और महंतों का सम्मान किया गया। बुधवार को जिले में भव्य ‘‘गुरु वंदन कार्यक्रम’’ का आयोजन हुआ, जिसमें देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री जोराराम कुमावत ने स्वयं विभिन्न आश्रमों, मठों और मंदिरों का दौरा कर संतों का अभिनंदन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री शभजनलाल शर्मा द्वारा विशेष रूप से प्रेषित ‘‘गुरू वंदन संदेश’’ संतों को भेंट किया और प्रदेश की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।
त्यागी आश्रम बूसी में संत पुष्करदास महाराज का अभिनंदन
कार्यक्रम के तहत मंत्री  कुमावत बूसी स्थित प्रसिद्ध त्यागी आश्रम पहुंचे। वहां आयोजित संत सम्मान समारोह में उन्होंने परम पूज्य संत श्री 1008 पुष्करदास महाराज का भव्य स्वागत किया। मंत्री ने मुख्यमंत्री की ओर से भेजा गया ‘‘गुरू वंदन संदेश’’, श्रीफल (नारियल), शाल, दुपट्टा, मिठाई और 2100 रुपए की नकद राशि भेंट कर महाराज श्री का आशीर्वाद लिया।
बालराई के धार्मिक स्थलों पर पहुंचे मंत्री
इसके बाद देवस्थान मंत्री ग्राम पंचायत बालराई पहुंचे। वहां उन्होंने डोवेश्वर महादेव महाराज एवं श्री श्री 1008 कुबाजी महाराज के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर के पंडित बालुदास वैष्णव एवं पंडित जोगाराम पुजारी को श्रीफल, शॉल तथा मुख्यमंत्री का शुभकामना-पत्र भेंट कर सम्मानित किया। वहीं,  कुमावत ने सुमेरपुर स्थित साकेत आश्रम पहुंचकर परम पूज्य श्री श्री 1008 रामानंद सरस्वती महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। तत्पश्चात  कुमावत ने सुमेरपुर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर में महादेव के दर्शन एवं पूजन का सौभाग्य प्राप्त किया। उन्होंने मंदिर के पुजारी अशोक  पंडित को शॉल ओढ़ाकर, श्रीफल एवं मिठाई भेंट कर सम्मान किया। साथ ही मुख्यमंत्री की ओर से प्रेषित शुभकामना-पत्र प्रदान कर उन्हें गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
सुमेरपुर के कार्यक्रमों में नगरपालिका अनोप सिंह राठौड़, पूनम सिंह परमार, रविकांत रावल, महेंद्र माली, मुकेश मोदी, समाजसेवी नटवर रामीणा, साकेत आश्रम ट्रस्ट के अध्यक्ष मदन सिंह राजपुरोहित, संरक्षक प्रेम सिंह सहित अनेक लोग मौजूद रहे। इसके अलावा इन कार्यक्रमों में किसान केसरी भंवर चौधरी, हुकम सिंह खरोकड़ा, गंगा सिंह, सहायक आयुक्त, जोधपुर ओमप्रकाश पालीवाल, प्रशासक जोगाराम कुमावत, समाजसेवी मुकेश भाटी,  सुरेंद्र सिंह मेड़तिया, अध्यक्ष मुकेश सीरवी, प्रशासक पूनम सिंह राजपुरोहित आदि मौजूद रहे।

-----------------