संसदीय कार्य मंत्री ने तनावड़ा में गुरु वंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में की शिरकत*

संसदीय कार्य मंत्री ने तनावड़ा में गुरु वंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में की शिरकत*

संसदीय कार्य मंत्री ने तनावड़ा में गुरु वंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम में की शिरकत*

*माँ केवल जन्मदायिनी ही नहीं बल्कि प्रथम गुरु भी होती हैं — श्री पटेल*
जोधपुर, 29 जुलाई। संसदीय कार्य विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल के मुख्य आतिथ्य में बुधवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय तनावड़ा में गुरु वंदन एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मातृशक्ति का पूजन किया गया।
श्री पटेल ने कहा माँ केवल जन्मदायिनी ही नहीं है बल्कि बालक की प्रथम गुरु भी होती है। उन्होंने कहा माता ही बच्चे को नैतिक मूल्यों का पहला पाठ पढ़ाती है।उन्होंने कहा माँ द्वारा दिए गए संस्कार बालक के चरित्र की नींव बनाते हैं। जब यह नींव मजबूत होती है, तो बालक आगे चलकर एक श्रेष्ठ और जिम्मेदार नागरिक बनता है।
 *‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान जन आंदोलन बन चुका हैं—*
संसदीय कार्य मंत्री ने कहा हमारे यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा शुरू किया गया ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान जन आंदोलन बन चुका हैं। उन्होंने कहा पर्यावरण संरक्षण के लिए माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा हरियालो राजस्थान अभियान चलाया जा रहा हैं। उन्होंने कहा इस अभियान के तहत 2 वर्ष में 20 करोड़ से भी अधिक वृक्ष लगाए गए हैं और इस वर्ष भी 10 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
*अधिकाधिक वृक्षारोपण का किया आह्वान—*
श्री पटेल ने कहा प्रत्येक प्रदेशवासी अपनी मां के नाम कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं, उसे परिवार का सदस्य मानकर देखभाल करें और हरियालो राजस्थान मिशन में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा आपके द्वारा लगाया गया एक पेड़ भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। 
*ये रहे उपस्थित*
कार्यक्रम में श्री उम्मेद प्रजापत, श्री भल्लाराम, श्री हेमाराम, श्री गोपाराम, सीबीईओ श्रीमती शमीम बानो, प्रधानाचार्य श्रीमती देवी बिजानी सहित जनप्रतिनिधिगण और ग्रामीण उपस्थित रहे। 
—000—


*’’जोधपुर में 30 जुलाई को जिले में यहा लगेंगे ग्रामीण सेवा शिविर’’*

जोधपुर, 29 जुलाई। प्रमुख शासन सचिव, राजस्व के निर्देशानुसार जिले में आयोजित किए जा रहे ग्रामीण सेवा शिविरों की अवधि 21 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक कर दी गई है, इन फॉलो अप शिविर का समय प्रातः 9.30 बजे से सायं 6.00 बजे तक रहेगा।

जिला कलक्टर श्री आलोक रंजन ने बताया कि गुरुवार, 30 जुलाई को जिले की विभिन्न पंचायत समितियों की ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंचायत समिति बालेसर की ग्राम पंचायत बस्तवा एवं बस्तवा माताजी के लिए शिविर बस्तवा में, पंचायत समिति शेरगढ़ की ग्राम पंचायत सोमेसर एवं पूंगलिया के लिए शिविर सोमेसर में, पंचायत समिति चामू की ग्राम पंचायत भालु रतनगढ़ में, पंचायत समिति लुणी की ग्राम पंचायत खेजड़ली कलां में, पंचायत समिति धवा की  ग्राम पंचायत भाण्डुकला एवं भाण्डुखुर्द के लिए भाण्डूकलां में शिविर आयोजित होंगे।

       इसी प्रकार पंचायत समिति बिलाड़ा की ग्राम पंचायत सिंधीनगर एवं कापरड़ा के लिए शिविर कापरड़ा में, पंचायत समिति केरू की ग्राम पंचायत करवड़ एवं दईजर के लिए शिविर करवड़ में, पंचायत समिति मण्डोर की ग्राम पंचायत सोढेेर की ढाणी एवं नान्दड़ा कलां के लिए शिविर सोढेर की ढाणी में, पंचायत समिति ओंसिया की ग्राम पंचायत थोब एवं भाखरों की ढाणी के लिए शिविर थोब में, पंचायत समिति तिंवरी की ग्राम पंचायत चेराई एवं महादेव नगर के लिए शिविर चेराई में, पंचायत समिति बावड़ी की ग्राम पंचायत केलावां कलां एवं नेतड़ा के लिए शिविर नेतड़ा में, पंचायत समिति भोपालगढ़ की ग्राम पंचायत कुड़ी एवं धोरू के लिए शिविर कुड़ी में, पंचायत समिति पीपाड़ शहर की ग्राम पंचायत रामड़ावास एवं कूड़ के लिए रामडा़वास में शिविर आयोजित होगें।