08 अगस्त को जोधपुर में आयोजित होगा - अखिल भारतीय हज सेवा सम्मेलन
08 अगस्त को जोधपुर में आयोजित होगा - अखिल भारतीय हज सेवा सम्मेलन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
जोधपुर, ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की राजस्थान इकाई के तत्वाधान में आगामी 08 अगस्त (शनिवार) को जोधपुर में भव्य 'अखिल भारतीय हज सेवा सम्मेलन ' का आयोजन किया जा रहा है | यह आयोजन सोसायटी की राजस्थान इकाई के नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंतखाब आलम की ओर से किया जा रहा है, इस राष्ट्रीय स्तर के सम्मेलन में ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के चेयरमैन मुक़ीत खान, राष्ट्रीय महासचिव सैय्यद रियाज़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष फ़रहत आलम, राष्ट्रीय सदस्य मोहम्मद नियाज़ खान सहित देश के विभिन्न राज्यों एवं ज़िलों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शिरकत करेंगे.
जोधपुर ज़िला इकाई के अध्यक्ष हाजी सैय्यद आरिफ अली ने बताया कि सम्मेलन के दौरान राष्ट्रीय कार्यकारिणी द्वारा नव-नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष इंतखाब आलम की विधिवत ताजपोशी की जाएगी, इसके साथ ही देश भर से आए सभी पदाधिकारियों का परिचय कराया जाएगा और उनका सम्मान किया जाएगा, सम्मेलन में राजस्थान की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा भी की जाएगी और हज यात्रियों की सहूलियत व खिदमत के लिए सोसायटी की भविष्य की कार्य-योजनाओं पर गहन विचार मंथन होगा |
यह भव्य कार्यक्रम जोधपुर रिसोर्ट, बाय पास, डाली बाई मंदिर, चौखा गंगाना रोड, जोधपुर (राज.) में शाम 5 बजे से आयोजित होगा, प्रदेश अध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक इंतखाब आलम ने सोसायटी की सभी राष्ट्रीय, प्रदेश व ज़िला स्तरीय पदाधिकारियो और कार्यकर्ताओं से सम्मेलन में समय पर उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की पुरजोर अपील की है |