उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मारवाड में विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन’’

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मारवाड में विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन’’

उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मारवाड में विकास कार्यों का किया शिलान्यास एवं उद्घाटन’’
’सोजत में शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर पट्टे वितरित किये, विभागीय अधिकारियों की ली बैठक, प्रगति लाने के व शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के दिए निर्देश’
पाली, 27 जुलाई। उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने सोमवार को पाली जिले के मारवाड जंक्शन दौरे पर रहीं। जहां उन्होंने स्टेट हाईवे 61 स्काई ओवर ब्रिज का व करोड़ो रुपये के विकास कार्याे का शिलान्यास व लोकार्पण किया। साथ ही मारवाड़ जंक्शन उपखंड मुख्यालय स्थित झाझरियां हनुमान मंदिर परिसर में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। सिरियारी और सवराड़ गांव की नदियों पर बने पुलों तथा रानी-भिवाड़िया सड़क मार्ग के नवीनीकरण कार्य का भी लोकार्पण किया।
उप मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर संबोधित करते हुये कहा कि यहां पर इतने विकास कार्य हुये है कि उनको गिनाउगीं नही बल्कि जनता स्वयं देख रही है कि समयबद्ध रूप से योजना बनाकर कम समय में तेज व आधुनिक तरीके से काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले ढाई वर्षों में सरकार ने गुणवत्तापूर्ण विकास कार्यों को धरातल पर उतारकर जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास किया है। आधुनिक तकनीक के माध्यम से सड़क, पुल और अन्य आधारभूत संरचना से जुड़े कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे किए जा रहे हैं तथा सरकार विकास के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंच रहा है और आगे भी मिलता रहेगा। उपमुख्यमंत्री ने लोगों से सरकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर उनका अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। इस अवसर पर उन्होंने मंदिर में भगवान के दर्शन कर देश प्रदेश खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी ने विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर पूर्व सांसद पुष्प जैन, मारवाड़ जंक्शन विधायक केसाराम चौधरी, प्रधान मंगलाराम, उपखंड अधिकारी, अन्य जनप्रतिनिधि, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

सोजत मे शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर पट्टा वितरण किया नगर पालिका में ली विभागीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक, प्रगति लाने के दिये निर्देश’
पाली। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी इसके बाद सोजत नगर पालिका पहुचीं। उन्होंने वहां शहरी सेवा शिविर का निरीक्षण कर लाभार्थियो को पट्टा वितरण किया। इस अवसर पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इसके बाद उपमुख्यमंत्री ने नगर पालिका में विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक ली व उनके प्रभार वाले विभागों की योजनाओं, प्रगति व बकाया कामों की जानकरी ली व संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।
बैठक में उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग में विभिन्न, बजट घोषणाओं, लम्बित कामों, आगामी योजनाओं, देसूरी की नाल, हरियालो राजस्थान, एन एच, एनएचएआई आदि से विभिन्न कामों की जानकारी ली।
उन्होंने महिला अधिकारिता व महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के बारे में जिले की प्रगति की समीक्षा की। जिनमें राजश्री योजना, लाडो प्रोत्साहन योजना, मुख्यमंत्री नारी उधम योजना, सखी वन स्टॉप सेंटर, बेटी बचाओं बेटी पढाओ योजना, में जिले की स्थिति व प्रगति लाने के निर्देश दिये व विभिन्न प्रकरणों की  प्रगति की जानकारी ली। इसी प्रकार महिला एंव बाल विकास विभाग में आंगबाडी व पोषाहार वितरण, पीएमएमवाई योजना, आदर्श सेमी व आदर्श आंगनवाडी केन्द्रों, जर्जर भवनों की जानकारी शिफ्टिंग, समसा में मरम्मत किये केन्द्रो की प्रगति के बारे में, नन्द घर, मुख्यमंत्री सुपोषण न्यूट्रीकिट वितरण के बारे में समीक्षा कर निर्देश दिये। साथ ही पर्यटन विभाग की समीक्षा में पंच गौरव, जवाई बांध रणकपुर मंदिर आदि पर चर्चा कर निर्देश दिये।