नायक दो दिवसीय दौरे पर जोधपुर आयेंगे
राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष नायक जोधपुर आयेंगे
जोधपुर। राजस्थान राज्य अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास आयोग के अध्यक्ष राजेन्द्र कुमार नायक शनिवार को जोधपुर के दौरे पर रहेंगे।नायक शनिवार 29 नवम्बर को दोपहर 2.30 बजे जोधपुर आयेंगे तथा सोमवार 1 दिसम्बर को प्रातः 9 बजे जयपुर के लिये रवाना होंगे। जोधपुर यात्रा के दौरान वे सर्किट हाउस जोधपुर में रात्रि विश्राम करेंगे।