गोमाता को राष्ट्र‌माता का दर्जा दिलाने को जुटे हजारों गोभक्त सौंपा ज्ञापन 

गोमाता को राष्ट्र‌माता का दर्जा दिलाने को जुटे हजारों गोभक्त सौंपा ज्ञापन 

गोमाता को राष्ट्र‌माता का दर्जा दिलाने दिलाने को जुटे हजारों गोभक्त सौंपा ज्ञापन 

पाली।गौ सम्मान  आह्नान अभिमान के तहत जिले के हजारों भक्तों ने सन्तो के सानिध्य में जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर  को महामहिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, महामहिम राज्यपाल व मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंप कर गोमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने की मांग की। जिला संत समिति प्रभारी सन्त सुरजनदास ने बताया कि सुमेरपुर बाली, देसुरी, रानी, सोजत, मारवाड़ जंक्शन, रोहट व पाली तहसील से हजारों गोभक्तों ने लगभग चार लाख हस्ताक्षर युक्त "मेमोरी कार्ड" जिला कलेक्टर महोदय को सौंपा। इस अवसर पर माली समाज भवन 'गांधी मूर्ति" पर आयोजित गोभक्त सभा में श्रीराम जय राम जय जय राम" विजय मंत्र का दो घंटे तक जाप किया गया। मातृ शक्ति द्वारा भजनों की प्रस्तुति हुई, सभा को पूज्य सन्तो ने संबोधित कर बताया कि "वेदलक्षणा गोमाता" के सुरक्षा, सम्मान के लिए हमें हर सम्भव प्रया करना है।
धर्म सभा को  चेतन गिरी सोजत,  राधाशरण बगड़ीनगर, रतनदास  सेहवाज, खोड नरसिंग द्वारा प्रतिनिधि  रामाज्ञादासजी गुन्दोज, शमनोहरदास , बालयोगी सन्तोष राम भगोड़ा, राजेन्द्र पुरी, परमानन्द , उत्तम विश्वकर्मा, घनागिरी महाराज, ओमजी  72 फिट बालाजी, जगदीशानंद पाली, जिला संयोजक गिरधारी सिहं पीलवा, सह संयोजक दिनेश मेवाड़ा, श्रवणसिंह, शैतान सिंह, इन्द्र सिंह खिवाडा, झालाराम देवाती, कमल गोयल, राकेश भाटी, शैतान सिह वरकाणा, गणपतलाल  दवे,  महेन्द्र सिंह बाली, अर्जुन सिंह सुमेरपुर, निकिता राजपुरोहित, रेखा देवी,मंजु सुथार, पुष्पा,
आनन्द सिहं टेवाली, गोपुत्र भेराराम, पुरणसिंह, देवी सिंह, रमेश राजपुरोहित, अनिल चौहान, बाबुलाल कुमावत, जगदीश देवासी सहित जिलेभर के प्रमुख गोभक्त एवं गोशाला संचालकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन प्रवीण त्रिवेदी भांवरी ने किया। जिला संयोजक  गिरधारी मिह राजपुरोहित ने सभी संतों  एवं सहयोग कर्ताओं का आभार व्यक्त किया ।