युवक पर ट्रक चढ़ाया
युवक पर ट्रक चढ़ाया
बालेसर कस्बे के महादेव मंदिर रोड पर पुराने लेनदेन विवाद को लेकर गुरुवार शाम एक युवक पर ट्रक चढ़ा दी गई। घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को बालेसर सीएचसी लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया।
जानकारी के अनुसार बेलवा गांव निवासी अनिल माली ने छह माह पहले श्रवणराम माली को पत्थर का ब्लॉक बेचा था जिसके 20 हजार रुपए बकाया थे। रुपए मांगने पर आरोपी ने ट्रक चढ़ा दी और मौके से फरार हो गया।