कलियुग में भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य भवसागर पार हो सकता है : निहाल कंवर लखावत 

कलियुग में भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य भवसागर पार हो सकता है : निहाल कंवर लखावत 

कलियुग में भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य भवसागर पार हो सकता है : निहाल कंवर लखावत 

जय अम्बे कॉलोनी में भव्य संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। जय अम्बे कॉलोनी, बैंक ऑफ बड़ौदा के सामने भव्य संगीतमय सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन पं. पीयूष त्रिवेदी, धुन्धला व मंडली द्वारा किया गया जिसे सुनकर भक्त भावविभोर हो गये व सारा माहौल भक्तिमय हो गया। संगीतमय पाठ के बाद महा आरती का आयोजन किया गया।

इस मौके पर समाजसेवी माता श्री निहाल कंवर लखावत ने कहा कि कलियुग में भगवान का नाम लेने से ही मनुष्य भवसागर पार हो सकता है। उन्होंने कहा कि प्रभु नाम के स्मरण मात्र से ही समस्त पाप कट जाते हैं। भामाशाह अनोपसिंह लखावत ने कहा कि सुंदरकांड पाठ बजरंगबली की आराधना है सुंदरकांड पाठ करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं। मनुष्य को सुख की अनुभूति प्राप्त होती है। सुन्दरकाण्ड के पश्चात् स्वरूचि भोज का कार्यक्रम देवासी छात्रवास में किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व काबिना मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल, श्रीमती मंजू लखावत, निधि लखावत,पूर्व खेल अधिकारी सत्तूसिंह भाटी, फौजी अशोक सेन पूर्व चेयरमैन मोहनलाल टाक, शिवदत्त सिंह सांदू, जुगल किशोर दवे, नरपत सिंह दहिया एडवोकेट पंकज त्रिवेदी भाजपा मंडल अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर श्याम लाल व्यास लोकेश श्रीवास्तव सुरेंद्र लखावत मदन लाल चौहान हीरा सिंह सांखला प्रकाश सिंह, दिलीप सिंह महिपाल सिंह श्री राम गहलोत, महेंद्र माथुर, ताराचंद सैनी,  केसाराम माहेश, ठेकेदार मोहम्मद रफीक, दिनेश सैन, नवीन गुप्ता, पारस सिंगाड़िया, शंकर लाल बामणिया, प्रकाश सोनी चेतन व्यास आदि कई गणमान्य जन उपस्थित थे।