डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

     डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि      
भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान वैज्ञानिक डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की पुण्यतिथि के अवसर पर मुस्लिम युवा फाउंडेशन समिति, पाली द्वारा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जिला प्रशासन को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया।

समिति के सदस्यों ने जिला कलेक्टर श्री रविन्द्र गोस्वामी से शिष्टाचार भेंट कर डॉ. कलाम की तस्वीर फ्रेम भेंट की तथा पाली शहर में किसी प्रमुख सर्कल, उद्यान अथवा सरकारी भूमि का नामकरण डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के नाम पर किए जाने की मांग रखी। साथ ही इस संबंध में एसडीएम कार्यालय में भी अपील प्रस्तुत की गई।

प्रवक्ता साजिद खान ने बताया कि मुस्लिम युवा फाउंडेशन समिति, पाली ने डॉ. कलाम के राष्ट्र निर्माण, शिक्षा के क्षेत्र में योगदान तथा युवाओं को प्रेरित करने वाली उनकी महान सोच को सम्मान देते हुए यह मांग उठाई है, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके आदर्शों से प्रेरणा ले सकें।

इस पूरे कार्यक्रम में मुस्लिम युवा फाउंडेशन समिति के अध्यक्ष मेहराज अली चूड़ीघर की बेहद अहम एवं सराहनीय भूमिका रही, जिनके नेतृत्व में यह पहल सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

इस दौरान समिति के पदाधिकारी मेहराज अली चूड़ीघर (अध्यक्ष), साहिल नागौरी (उपाध्यक्ष), सय्यद अबूबकर (सचिव), सरपरस्त जहीर मकरानी, जाकिर गौरी, सलीम भाई, गुलाम मुस्तफा, अनवर भाई, इकबाल भाई तथा संस्था टीम के गौस मोहम्मद जी और समीर मॉयल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

समिति ने प्रशासन से मांग की है कि डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के सम्मान में शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए पाली शहर में उनके नाम से किसी प्रमुख स्थान का नामकरण किया जाए।