जेसिआई पाली डायनेमिक की वार्षिक साधारण सभा संपन्न
जेसिआई पाली डायनेमिक की वार्षिक साधारण सभा संपन्न, 2026 के लिए नई कार्यकारिणी का चुनाव
पाली। जेसिआई पाली डायनेमिक की वार्षिक साधारण सभा पुनायता बाईपास रोड स्थित एक फार्म हाउस पर उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजित की गई। बैठक में संगठन के विभिन्न कार्यक्रमों वर्षभर की उपलब्धियों और आगामी वर्ष की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
सभा के दौरान सर्वसम्मति से वर्ष 2026 हेतु नई कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें पंकज दुबे को अध्यक्ष तथा नवरत्न सिंघवी को सचिव के महत्वपूर्ण पदों के लिए चुना गया। उपस्थित सदस्यों ने दोनों पदाधिकारियों के चयन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई, कार्यक्रम में वर्तमान अध्यक्ष नरेंद्र गोलछा ने वर्ष 2025 में किए गए सामाजिक, सांस्कृतिक व युवाओं से जुड़े कार्यक्रमों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि संस्था ने वर्षभर व्यक्तिगत विकास नेतृत्व विकास पर्यावरण एवं शिक्षा जैसे क्षेत्रों में कई उल्लेखनीय कार्य किए।
इसी क्रम में कोषाध्यक्ष मनीष कांकरिया ने संस्था की वित्तीय स्थिति का विस्तृत लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने वर्षभर की आय-व्यय तथा विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर हुए खर्च की पारदर्शी जानकारी साझा की।
कार्यक्रम का संचालन अरविंद कवाड़ एवं अंकित सारडा ने संयोजित एवं प्रभावी तरीके से किया। सभा के अंत में सचिव धर्मेंद्र खत्री ने सभी सदस्यों, अतिथियों एवं आयोजन स्थल के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष विनय बम्ब पूर्व अध्यक्ष राकेश मेहता विशाल कोठारी निमित लश्करी, ललित जालान कपिल देसरला अनिल गादिया तेजपाल जैन वरुण सिंघल अक्षय डागा ललित मालू अंकित भंसाली, मुदित नाहटा, अनुराग चतुर्वेदी हेमंत नाहर राकेश लाटेचा जीतेन्द्र डुंगरवाल संभव सांड सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।