बोहरा व दवे के बीच होगा चुनाव
अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था के चुनाव पांच मंगलवार को, दो उम्मीदवार ने लिए नाम वापस, बोहरा व दवे में होगी टक्कर
पुष्कर/ अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था के चुनाव 4 नवम्बर को होंगे. चुनाव अधिकारी शांतिलाल ओझा ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए चार उम्मीदवार से दो ने नाम वापस ले लिए विधुशेखर दवे व किशोर शर्मा आज नाम वापस ले लिए अब 4 नवम्बर को चुनाव मैदान में महेंद्र बोहरा व महेंद्र दवे के बीच मुकाबला होगा.
भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समान संस्था केअध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की फाईनल सूची सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी हैं मतदान 4 नवम्बर को प्रातः 7:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मतपत्रों द्वारा सम्पन्न करवाया जायेगा मतपत्रो की गिनती प्रत्याशी या उनके द्वारा नियुक्त प्रतीनिधि के सामने होगी
चुनाव प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात् उसी दिन विजित प्रत्याशी को प्रमाण पत्र देकर आम सभा में जीते हुए प्रत्याशी की घोषणा कर शपथ दिलवाई जाएगी
प्रत्याशियों को फोटो युक्त पहचान पत्र नामांकन प्रपत्र जमा करवाते समय चुनाव अधिकारी को दिखाना आवश्य होगा। मतदाताओं को भी फोटोयुक्त पहचान पत्र दिखाना होगा।
मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि को सुधारने का चुनाव अधिकारी को अधिकार होगा। किसी प्रकार के विवाद में चुनाव अधिकारी का निर्णय सभी व संस्था के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी हेतु समय-समय की आमसभाओं द्वारा पारित नियमों / उपनिगमों व समाज के संविधान के अनुसार होंगे। चुनाव में हिस्सा लेने के लिए राजस्थान सहित देश के अन्य राज्यों में निवास कर रहे पात्र मतदाता हिस्सा लेंगे.