प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर के तहत 15 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर के तहत 15 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच

प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व शिविर के तहत 15 गर्भवती महिलाओं की निःशुल्क जांच

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत । प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के अंतर्गत स्थानीय राजकीय चिकित्सालय में आयोजित शिविर में चिकित्सकों द्वारा 15 गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। 

इस अवसर पर प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि शिविर में डॉ. देवी सिंह चौधरी, डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ), डॉ. अशोक गहलोत, डॉ हिमांशी चौधरी , कार्यवाहक नर्सिंग अधीक्षक श्री बाबू सिंह राजपुरोहित स्मिता राजन (सीनियर नर्सिंग ऑफिसर), वरिष्ठ तकनीकी सहायक भगाराम जयपाल, नर्सिंग ऑफिसर भगवान सिंह, ओर श्रीमती रेणु परिहार ,श्रीमती जयश्री, श्रीमती वर्षा देवी (महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता) एवं आरएमएनसीएच परिवार कल्याण काउंसलर नरेश कुमार जोशी सहित अन्य चिकित्सा एवं नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहा। शिविर के दौरान डॉ. ओमप्रकाश सिरवी द्वारा 15 गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी की गई। कार्यक्रम के सफल संचालन में नीतु बामनिया का भी सहयोग रहा।