गैस सुरक्षा को लेकर वर्कशॉप का आयोजन
गैस सुरक्षा को लेकर वर्कशॉप का आयोजन
रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार पवन पहाड़िया
डेह, नागौर गैस एजेंसी, किले की ढाल द्वारा रसोई गैस सुरक्षा के बारे में एक वर्कशॉप का आयोजन डेह कस्बे में किया गया जिसमें आई हुई महिलाओं और पुरुषों को रसोई गैस के इस्तेमाल के समय क्या क्या सावधानी रखनी चाहिये उसके बारे में जानकारी दी गई।
गैस एजेंसी नागौर के कर्मचारी धर्मेंद्र कड़वासरा और अली मोहम्मद ने बताया कि राजकीय आयुर्वेद औषधालय के चिकित्सा प्रभारी डॉ.दिनेश फुलवारिया ने मुख्य वक्ता के रूप में सभी सुरक्षा उपायों के बारे में विस्तार से बताया,समाजसेवी पवन पहाड़िया ने भी रसोई गैस के उपयोग के समय किन किन प्रकार की सावधानी रखते हुए इसका इस्तेमाल करने के बारे में विस्तृत जानकारी दी

। इस दौरान पूर्व नायब तहसीलदार नाथूराम बारूपाल,पूर्व आईआरए हनुमान टोगसिया,गोपालसिंह उदावत,गोपालचंद तंवर,सत्यनारायण टेलर,मिश्रीलाल तंवर,दौलतसिंह, हनुमान ओझा,निरंजन ओझा ,जगदीश छाबा,मनीराम इनाणीया,फतुराम छाबा,कमल ओझा,नथुराम,दिनेश,पुखराज अनिल,नवीन पहाड़िया,पवन टोगसिया,सत्यनारायण ओझा,मैना देवी,उषा सेठी ,पूजा बाना
,रेखा,कमला,गंगा,शांति,कल्लूबानो,किरण,नंदिनी,पुष्पा,गीता,दीपिका ,सुमित्रा,मंजू,सुमन,संजू आदि कई महिला पुरुष उपस्तिथ थे।
कार्यक्रम आयुर्वेद अस्पताल मोहल्ले में नेम निवास के पास किया गया । संचालन धर्मेंद्र कड़वासरा नें किया ।