सोजत में AIMIM ने चुनावी बिगुल फूंका: पूरी ताकत से लड़ा जाएगा निकाय चुनाव
सोजत में AIMIM ने चुनावी बिगुल फूंका: पूरी ताकत से लड़ा जाएगा निकाय चुनाव
जिला और विधानसभा टीम की अहम बैठक
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन ने सोजत सिटी में आगामी नगर पालिका एवं निकाय चुनावों को लेकर कमर कस ली है। पार्टी ने "जोर-शोर" से चुनाव लड़ने का निर्णय लेते हुए सोजत विधानसभा टीम की बैठक आयोजित की। बैठक की अध्यक्षता सोजत विधानसभा अध्यक्ष नियामत अली रंगरेज ने की
कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र
विधानसभा अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि "राजनीति से अधिक हमें आपसी सद्भावना, कौमी एकता और सामाजिक विकास के लिए काम करना है। बिना जाति-धर्म और राजनीतिक भेदभाव के जनहित में कार्य करना ही हमारी प्राथमिकता है।" इस अवसर पर ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुसलमीन के पाली जिला प्रभारी सद्दाम हुसैन हबीबी रमजान अशरफी इमरान भाई यासीन भाई कंटालिया इमरान भाई गुल्ली वाला विधानसभा अध्यक्ष नियामत अली रंगरेज, उपाध्यक्ष जावेद अली रंगरेज, उपाध्यक्ष वकील सिलावट सचिव चांदू खां, सचिव नौशाद अली, सचिव जावेद सचिव कासिम प्रवक्ता एजाज अहमद असलम भाई सलाहकार जावेद टॉक, इरफान घोसी, सोशल मीडिया इंचार्ज तालीम अली रंगरेज सोशल मीडिया इंचार्ज इमरान खान संगठन, संगठन मंत्री आसिफ सिलावट संगठन मंत्री इरफान बागड़ी, प्रवक्ता नदीम खान, जावेद सिलावट अब्दुल रशीद टाक, अफजल सिलावट सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।