राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण- जिले में 10 से 25 दिसम्बर तक होंगे कार्यक्रम
*राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण- जिले में 10 से 25 दिसम्बर तक होंगे विविध कार्यक्रम*
पाली 03 दिसम्बर। राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में पाली जिले में 10 से 25 दिसम्बर तक विविध जनकल्याणकारी एवं जागरूकता आधारित कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
जिला कलक्टर एल.एन. मंत्री ने बताया कि कार्यक्रमों की प्रभावी मॉनिटरिंग के लिए जिला स्तर पर एक विशेष दल का गठन किया गया है, जिसमें अतिरिक्त जिला कलक्टर, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर (सीलिंग) को शामिल किया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृंखला 10 दिसम्बर को प्रवासी राजस्थान दिवस से प्रारंभ होगी। 11 दिसम्बर को एनआरआर चौप्टर्स के साथ संवाद 12 दिसम्बर को नवाचार दिवस 13 दिसम्बर को सड़क सुरक्षा अभियान तथा 14 दिसम्बर को स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 15 दिसम्बर को राज्य स्तरीय समारोह के अंतर्गत मुख्य कार्यक्रम और लाभार्थी सम्मेलन होंगे।इसके बाद 16 दिसम्बर को जिला स्तरीय प्रदर्शनी का शुभारंभ किया जाएगा। 17 दिसम्बर को ग्रामीण एवं शहरी सेवा फॉलोअप शिविर 18 दिसम्बर को महिला सम्मेलन तथा 19 दिसम्बर को किसान सम्मेलन-उन्नत खेती समृद्ध किसान ‘आगे बढ़ रहा राजस्थान’ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। 21 दिसम्बर को रन फॉर विकसित राजस्थान, 22 दिसम्बर को युवा रोजगार दिवस 23 दिसम्बर को पर्यावरण संरक्षण अभियान 24 दिसम्बर को पर्यटन कॉन्क्लेव-हवेलियों से हरियाली (इको टूरिज्म) तथा 25 दिसम्बर को सुशासन दिवस कार्यक्रम आयोजित होंगे।
जिला कलेक्टर मंत्री ने सभी विभागों को निर्देशित किया है कि वे निर्धारित कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करते हुए राज्य सरकार के दो वर्ष पूर्ण होने के अवसर को जनहित से जोड़ते हुए अधिकतम आमजन तक लाभ एवं जानकारी पहुंचाएं।
------------