संविधान निर्माता बाबा साहब को श्रृद्धा पूर्वक किया नमन !

संविधान निर्माता बाबा साहब को श्रृद्धा पूर्वक किया नमन !
(द भास्वर टाईम्स समाचार पत्र न्यूज नेटवर्क)
पाली/सोजत रोड कस्बे के भाजपा कार्यकर्ताओं और गणमान्य नागरिकों ने फुलाद रोड स्थित अंबेडकर बस स्टैंड पर सामाजिक समरसता के प्रतीक, समानता और कर्तव्यनिष्ठा की प्रतिमूर्ति, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर को उनकी जन्म जयंती पर माला पहना कर और श्रृद्धा सुमन अर्पित कर नमन किया | बाबा साहब अमर रहे के नारों से परिसर गुंजायमान कर दिया|
इस अवसर पर बगड़ी मंडल उपाध्यक्ष शिवचंद दाधीच, पंचायत समिति सदस्य अनिल कुमार व्यास, वरिष्ठ भाजपा नेता विजय सिंह सांखला, तुलसीराम बैरवा, ओम प्रकाश सामरिया, राधाकिशन भाटी, वार्ड पंच हीरालाल मारू, प्रकाश सिंह ठेकेदार, विहिप बगड़ी प्रखंड मंत्री,दलपत सिंह परिहार, गजेंद्र सिंह गहलोत , सोहनलाल प्रजापत, सत्यनारायण सैन सहित कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे|