पूर्व सीएम गहलोत ने अहमदाबाद में जैनाचार्य पद्म सागरजी से की मुलाकात

"राजस्थान के पूर्व सीएम अशोक गहलोत अहमदाबाद पहुंचे... और सीधे जैनाचार्य पद्म सागरजी के चरणों में। राष्ट्र की शांति और समृद्धि की कामना की। कुछ दिन पहले पीएम मोदी भी उनसे मिल चुके हैं। जब देश के बड़े नेता एक साथ अध्यात्म को नमन करें... तो समझिए धर्म और राजनीति का संगम। द भास्वर टाइम्स -चीफ एडिटर ओम प्रकाश चौहान

पूर्व सीएम गहलोत ने अहमदाबाद में जैनाचार्य पद्म सागरजी से की मुलाकात

अहमदाबाद। विशेष संवाददाता

निरंजन परिहार

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री *अशोक गहलोत* ने अहमदाबाद में विख्यात जैनाचार्य *पद्म सागर सूरीश्वरजी महाराज* से भेंट की।

#AshokGehlot #PadmaSagarJi #Jainism #Ahmedabad #Rajasthan #TheBhaswarTimes

 गहलोत कांग्रेस के सांगठनिक कार्यक्रम के लिए 11 जुलाई को अहमदाबाद गए थे। इसी दौरान उन्होंने आचार्यश्री से मुलाकात कर राष्ट्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। 

गहलोत ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि "आत्मचिंतन, अपरिग्रह और आत्मिक शांति का संदेश मानवता को सही दिशा देता है।" उन्होंने कहा कि जैन धर्म ने हमेशा अहिंसा, जीवदया और भाईचारे का मार्ग दिखाया है। 

उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले *प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी* ने भी कोबा, गांधीनगर में आचार्यश्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया था।

जैन धर्म के बड़े संत माने जाने वाले आचार्य पद्म सागरजी ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी जैन मंदिरों के निर्माण और तीर्थों के उद्धार में अहम भूमिका निभाई है। देश के शीर्ष नेताओं का उनसे मिलना संस्कृति और अध्यात्म के प्रति सम्मान का प्रतीक है।