संसदीय कार्य मंत्री ने संतों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद*
संसदीय कार्य मंत्री ने संतों का सम्मान कर लिया आशीर्वाद*
*संत सनातन संस्कृति के संवाहक—श्री पटेल*
जोधपुर,29 जुलाई। संसदीय कार्य, विधि एवं विधिक कार्य मंत्री श्री जोगाराम पटेल ने बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सैनाचार्य स्वामी अचलानन्दगिरी जी महाराज एवं पोपावास मठ के महंत श्री जगदीशपुरी जी महाराज का राजस्थान सरकार के गुरुवंदन कार्यक्रम के तहत शॉल, श्रीफल एवं माननीय मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा का गुरुवंदन प्रशस्ति पत्र भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
श्री पटेल ने कहा हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भजन लाल शर्मा के निर्देशानुसार आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर राजस्थान सरकार द्वारा प्रदेश के संतों का सम्मान किया गया। उन्होंने कहा संत हमारी सनातन संस्कृति के संवाहक हैं। उन्होंने कहा संत समाज को सत्य, करुणा, संयम और मानवता की सेवा का मार्ग दिखाते हैं।
*ये रहे उपस्थित*
इस अवसर पर श्री सुजाराम भील,श्रीमती भगवती सांखला, श्री महेंद्र सिंह बेरू, श्री राकेश बिश्नोई, श्री खींवराज जांगिड सहित विभिन्न जनप्रतिनिधिगण एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।