नगर पालिका आम चुनाव-2026 के लिए विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों का गठन’
नगर पालिका आम चुनाव-2026 के लिए विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों का गठन’
’प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति’
पाली, 29 जुलाई। राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार नगर पालिका आम चुनाव-2026 की प्रशासनिक व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संपादित करने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर डॉ. रविन्द्र गोस्वामी ने विभिन्न चुनाव प्रकोष्ठों का गठन कर प्रभारी एवं सहायक प्रभारी अधिकारियों की नियुक्ति की है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस व्यवस्था प्रकोष्ठ के लिए जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका सैन एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग श्रीमती ओम प्रभा को प्रभारी अधिकारी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्वाचन, कानून एवं विधि, ईवीएम, सामग्री क्रय, आदर्श आचार संहिता एवं शिकायत प्रबंधन प्रकोष्ठ के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर एवं अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट डॉ. बजरंगसिंह को प्रभारी अधिकारी बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि निर्वाचन प्रकोष्ठ के सहायक प्रभारी के रूप में तहसीलदार निर्वाचन श्रीमती रेखा देवी, कानून एवं विधि प्रकोष्ठ में उप विधि परामर्शी रमेशचन्द्र पंवार, ईवीएम प्रकोष्ठ में कोषाधिकारी राकेश कुमार, सामग्री क्रय प्रकोष्ठ में वरिष्ठ लेखाधिकारी सम्पतराज परिहार तथा आदर्श आचार संहिता एवं शिकायत प्रबंधन प्रकोष्ठ में मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार सामान्य व्यवस्था, पर्यवेक्षक व्यवस्था, डाक मतपत्र, विशेष दिव्यांगजन, अनुमति, सरकारी वाहनों का चिन्हीकरण एवं आवंटन, मीडिया तथा परिवहन प्रकोष्ठ के लिए अतिरिक्त जिला कलक्टर सीलिंग श्रीमती ओम प्रभा को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। सामान्य व्यवस्था के सहायक प्रभारी उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत, पर्यवेक्षक व्यवस्था के जिला उद्योग महाप्रबंधक रज्जाक अली, डाक मतपत्र के राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग के उप निदेशक चेतन प्रकाश शर्मा, विशेष दिव्यांगजन के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ज्योति प्रकाश अरोड़ा, अनुमति के प्रशासनिक अधिकारी कान्तिलाल चौहान, सरकारी वाहनों के चिन्हीकरण एवं आवंटन के अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी फिरोज खान, मीडिया के सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के सहायक निदेशक सौरभ सिंगारिया तथा परिवहन के प्रादेशिक परिवहन अधिकारी ओ.पी. बैरवा को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है।
नियुक्ति एवं प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी को प्रभारी अधिकारी तथा अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रमोद दवे को नियुक्ति प्रकोष्ठ और अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेन्द्र मेहता को प्रशिक्षण प्रकोष्ठ का सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार रूट चार्ट, नक्शे एवं बैनर प्रकोष्ठ के लिए उपखण्ड अधिकारी विमलेन्द्र राणावत को प्रभारी तथा तहसीलदार भू-अभिलेख को सहायक प्रभारी अधिकारी बनाया गया है। पीओएल, अल्पाहार एवं भण्डार प्रकोष्ठ में रसद अधिकारी भंवरसिंह राठौड़ को प्रभारी तथा प्रवर्तन अधिकारी कमल कांत एवं राउमावि सांपा के व्याख्याता महेन्द्रसिंह को सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
मतपत्र एवं लेखा प्रकोष्ठ के लिए कोषाधिकारी राकेश कुमार को प्रभारी तथा सहायक कोषाधिकारी मोहम्मद फारूक को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। सांख्यिकी प्रकोष्ठ में आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के उप निदेशक राजेन्द्र कुमार टांक को प्रभारी तथा सहायक सांख्यिकी अधिकारी प्रकाश डाबी को सहायक प्रभारी अधिकारी लगाया गया है।
नियंत्रण प्रकोष्ठ के लिए सहायक निदेशक लोक सेवाएं दीपक सांखला को प्रभारी तथा अतिरिक्त विकास अधिकारी जिला परिषद मदन को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। सूचना एवं विज्ञान प्रकोष्ठ में जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी कपिल उज्जवल को प्रभारी अधिकारी तथा सूचना प्रौद्योगिकी प्रकोष्ठ में डीओईटी के संयुक्त निदेशक राजेश चौधरी को प्रभारी एवं उप निदेशक संजय खान को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है।
आबकारी निरोधक प्रकोष्ठ के लिए जिला आबकारी अधिकारी मनोज बिस्सा को प्रभारी तथा सहायक आबकारी अधिकारी प्रताप डुडी को सहायक प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं ईआरओ एवं एईआरओ प्रकोष्ठ के लिए संबंधित निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (उपखण्ड अधिकारी) को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को नगर पालिका आम चुनाव-2026 से संबंधित दायित्वों का प्रभावी एवं समयबद्ध निर्वहन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
----------------