21.67 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद एक गिरफ्तार 

21.67 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद एक गिरफ्तार 

21.67 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद एक गिरफ्तार 

 पाली / पुलिस थाना बगडीनगर क्षेत्र में अवैध  21.67 किलोग्राम डोडा पोस्त बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया हैं।

अवैध डोडा पोस्त को पीसकर बैचने में प्रयुक्त 1 मिक्सर व 5 जार एवं 23 पोलीथिन थैलीयो के पैकेट  भी बरामद किए गए।

जिला पुलिस अधीक्षक मोनिका सेन. के निर्देशन मे  ओमप्रकाश चौधरी  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पाली एवं  रतनाराम देवासी  वृताधिकारी वृत सोजत के सुपरविजय में एवं  प्रहलादसिहं उप निरीक्षक थानाधिकारी पुलिस थाना बगडीनगर के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ  टीम का गठन किया गया।

  27 जुलाई को गठित टीम द्वारा ग्राम बगडीनगर मे अपने रहवासीय मकान व गैराज मे अवैध डोडा पोस्त छिलके का वजन कुल 15.575 किलोग्राम व पीसा हुआ डोडा पोस्त की 49 छोटी छोटी पुडीया बनाकर बैचने के उदेश्य से रखी हुई व पुडियो व बर्तन मे पिसा हुआ डोडा पोस्त का कुल वजन 05.492 किलोग्राम होना पाया गया। अवैध डोडा पोस्त का कुल वजन 21.67 किलोग्राम हैं।अवैध डोडा पोस्त चुरा बनाने मे प्रयुक्त मिक्सर मय जार, इलेक्ट्रॉनिक कांटा व पोलिथिन थैलियों के पैकेट बरामद किये गये। मुलजिम महावीर पुत्र धर्मीचन्द उम्र 34 साल निवासी बगडीनगर जिला पाली राज. को गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण  एनडीपीएस एक्ट मे पंजिबद्ध कर अनुसंधान जारी है।