वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती स्मिता राजन सम्मानित

वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती स्मिता राजन सम्मानित

वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती स्मिता राजन सम्मानित 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। अंतरराष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर राजकीय उपजिला चिकित्सालय, सोजत में वर्षों से उत्कृष्ट सेवाएं दे रही वरिष्ठ नर्सिंग ऑफिसर श्रीमती स्मिता राजन (पत्नी समाजसेवी संतोष पिल्लई) को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पाली के पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारिक, जिला भाजपा अध्यक्ष सुनील भंडारी, BCM ग्रुप के निदेशक मगराज संकलेचा, बांगड़ हॉस्पिटल के अध्यक्ष डॉ. कैलाश परिहार, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जीत कुमार गुर्जर तथा डिप्टी सीएमएचओ डॉ. वेदांत गर्ग अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों की भी गरिमामय उपस्थिति रही।

आपको बता दें कि श्रीमती राजन लंबे समय से अस्पताल के गायनिक विभाग प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं और अपनी समर्पित सेवाओं के लिए जानी जाती हैं।

सम्मान प्राप्त करने पर श्रीमती स्मिता राजन ने इस उपलब्धि को अपने माता-पिता, सास-ससुर एवं पूरे परिवार को समर्पित करते हुए कहा कि उनकी सफलता में उनके पति, बेटियों और परिवार का निरंतर सहयोग रहा है।

श्रीमती राजन को सम्मानित किये जाने पर चिकित्सा विभाग सोजत से जुड़े अधिकारियों, सहकर्मियों एवं शहर के गणमान्य नागरिकों ने श्रीमती स्मिता राजन को इस सम्मान के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।