सुमन जाट मनरेगा मेट संघ के अध्यक्ष मनोनित

सुमन जाट मनरेगा मेट संघ के अध्यक्ष मनोनित

सुमन जाट मनरेगा मेट संघ के अध्यक्ष मनोनित


 रोहट / उपखंड क्षेत्र रोहट में मनरेगा मेट संघ के नेतृत्व में जालौर तिराया के पास एक होटल पर बैठक आयोजित की गई। जिसमें मनरेगा मेट संघ ब्लॉक रोहट की नवीन कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमे  लालकी निवासी सुमन जाट को रोहट ब्लॉक से मनरेगा मेट संघ के अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। मेट संघ के पूर्व अध्यक्ष  राजाराम सरगरा डूंगरपुर ने बताया कि रोहट ब्लॉक मनरेगा मेट संघ की नई कार्यकारिणी घोषित की गई है। जिसमे  महिला मेट सुमन जाट को उनके अच्छे कार्य को देखते हुए व तन मन धन से मनरेगा मेट यूनियन में अपनी सेवाएं देने पर सर्वसम्मति से उनको रोहट ब्लॉक से अध्यक्ष  के रूप में मनोनित किया गया है। सुमन जाट 2022 में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ मेट के रूप में सम्मानित भी हो चुकी है। वे  महिला होने के नाते अध्यक्ष बनने पर उनको खूब बधाईयां मिल रही है। क्षेत्र में खुशी की लहर छा गई।