जलस्त्रोतो की सफाई में अग्रणी भूमिका निभाते रहें है श्रीमाली
जलस्त्रोतो की सफाई में अग्रणी भूमिका निभाते रहें है श्रीमाली जोधपुर / जोधपुर में तालाब, नदियों एवं जलस्त्रोतो की सफाई कार्य में समर्पण के साथ सहयोग करने में पंडित जीवराज श्रीमाली अपना अमूल्य समय पिछले कई वर्षो सें देते आ रहें हैँ। गुरुओं का तालाब या अपने पाली जिले के गांव में बालाजी के भक्त श्रीमाली अपनी अनूठी सेवाएं प्रतिदिन देते हैँ। उन्होंने कहा कि जल ही जीवन है जल स्त्रोत को साफ रखना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी हैँ । कुबेर क्रेडिट सोसाइटी के विकास शर्मा भी इस पुनीत कार्य में सहयोग दें रहें। उन्होंने कहा कि इस सफाई अभियान में वे अकेले कुछ ज्यादा नही कर पाते साथ ही सीमित संसाधनों सें 10 साल से तालाब को स्वच्छ करने में अभियान चलाया ओरआगे भी अभियान चलाता रहेगा जिसमें सभी के सहयोग की आवश्यकता है।काम बड़ा है आगे की योजनाएं बड़ी है हम पर्यावरण तालाब और प्रकृति की मिलकर सफाई करेंगे। जिससे पर्यावरण संतुलन बना रहें ताकि मानव व जीवों को सुखद अनुभूति हो।
उन्होंने अपील की कि शुद्ध जल संग्रहण एवं प्राचीन बावड़ियों, तालाबों, नदियों, नड़ियों, एनिकट, डेम, नहर, आदि की नियमित सफाई व्यवस्था के लिए आमजन समाजसेवी संस्थाए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर अग्रणी भूमिका निभाए। ओर आमजन जागरूकता को बढ़ावा दें ताकि वे कचरा व गंदगी इनमे नहीं डाले। सभी को इस कार्य में समय देने की जरूरत हैँ।