ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच रही योजनानाओं की जानकारी

ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच रही योजनानाओं की जानकारी

*ग्राम रथ अभियान’’’*

 *’ ग्रामीण क्षेत्र में पहुंच रही योजनाओं की जानकारी’’*

 *मुख्यमंत्री को लाभार्थीयो ने किया धन्यवाद*

पाली, 12 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार जिले में कृषक, पशुपालकों एवं ग्रामीण क्षेत्रों के लिए चलाई जा रही प्रमुख जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यो की जानकारी ग्रामीण अंचल तक पहुंच रहे है। इसमें एलईडी मोबाईल वेन के माध्यम से जनजागरूकता के लिए ग्राम रथ अभियान चलाया जा रहा है। 

अभियान के तहत मंगलवार को ‘‘ग्राम रथ अभियान’’ में आमजन इन रथों से लाभकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त कर रहे है व योजनाओ की जानकारी मिल रही है जिससे उनको लाभ मिल पा रहा है वे इसके लिए, मुख्यमंत्री शर्मा का आभार व्यक्त कर रहे हैं। 

 *’’मंगलवार को इन गांव में पहुंचे रथ’’**

अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पाली विधानसभा क्षेत्र की रोहट पंचायत समिति के पांचपदरिया, रेपडा, फेकारिया, धोलेरिया शाासन, सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के रानी पंचायत समिति की माण्डल, बालराई, बाली विधानसभा क्षेत्र की देसूरी पंचायत समिति के माण्डपुर व देसूरी, विधानसभा मारवाड़ जंक्शन की देसूरी पंचायत समिति में नया गांव, कोट सोंलकियान एवं सोजत विधानसभा क्षेत्र में बासना, मण्डला, बोयल, अटपडां में ग्राम रथ के माध्यम से ग्रामीणजनों को योजनाओं व उपलब्धियों की जानकारी मुहैया करवाई गई। 

जिला कलेक्टर ने मंगलवार को बालराई में ग्राम रथ अभियान के तहत संध्या चौपाल में भाग लिया व ग्रामीणो व आमजन की समस्याओं को सुना एवं संबंधित अधिकारियों को उनके निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुकेश चौधरी, उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी नारायण सिंह जनप्रतिनिधि गण एवं ग्रामीण जन मौजूद रहे।

मोबाईल वैन के द्वारा योजनाओं व उपलब्धियों पर आधारित फिल्मों का प्रसारण किया गया। साथ ही इन गांवों में एलईडी मोबाइल वैन एवं कला जथा व स्थानीय लोक कलाकरों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए योजनाओं की जानकारी दी। 

 *बुधवार को इन गांव में जाएंगे ग्राम रथ* 

बुधवार को पाली विधानसभा क्षेत्र की रोहट पंचायत समिति के झीतडा, ईन्द्रोकों की ढाणी, भाकरीवाला, सांवलता कला, ढाबर, खारडा, चोटिला, सुमेरपुर विधानसभा क्षेत्र के रानी पंचायत समिति की किरवा, चांचौडी, बाली विधानसभा क्षेत्र की रानी पंचायत समिति के जीवंद कलां, नीपल, विधानसभा मारवाड़ जंक्शन की देसूरी पंचायत समिति में मंगरतलाब व बागोल एवं सोजत विधानसभा क्षेत्र में हाजीवास, बिराटिया कलां, लिलाम्बा गावं में मोबाइल वैन के माध्यम से योजनाओं की जानकारी ग्रामीण आमजन तक पहुंचाई जाएगी।