कलक्टर परिसर में लगाए परिंड़े

कलक्टर परिसर में लगाए परिंड़े

कलक्टर परिसर में लगाए परिंड़े                                जोधपुर / राजस्थान पटवार संघ जिला शाखा जोधपुर द्वारा चलाया जा रहा "चिरैया अभियान" के तहत बेजुबान पक्षियों के लिए परिडे व आश्रय लगाए गए। राजस्थान पटवार संघ के जिला शाखा जोधपुर के जिलाध्यक्ष दुर्गवीरसिंह चौहान ने बताया कि संघ ने भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों एवं छोटे जीवों को पानी व आश्रय उपलब्ध कराना उद्देश्य हैँ। कलेक्टर परिसर में जिला कलक्टर आलोक रंजन की अध्यक्षता में चिरैया अभियान का शुभारंभ किया गया तथा सामुहिक जिम्मेदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। अभियान दो चरणों में आयोजित किया जा रहा है जिसमें लगभग 2500 परिडें लगाने का संकल्प लिया गया हैँ 

पहला चरण आज 13 मई सें शुरू हुआ हैँ।इस चरण में पक्षियों के लिए घरों एवं परिंडों को कलेक्ट्रेट परिसर, उपखड कार्यालय एवं तहसील कार्यालय परिसरों तथा आसपास के क्षेत्रों में लगाया जाएगा, ताकि भीषण गर्मी में पक्षियों को पानी एवं आश्रय मिल सके

दूसरे चरण 14मई को जन-जागरूकता कार्यक्रम के रूप में प्रत्येक पटवार मंडल स्तर पर चलाया जाएगा प्रत्येक पटवारी साथी आमजन को भी पक्षियों हेतु परिंडे लगाने के लिए प्रेरित करेंगे।

जिला कलक्टर  तथा जोधपुर पटवार संघ के नेतृत्व में प्रत्येक उपखण्ड कार्यालय तहसील कार्यालय व पटवार मंडलों में बेजुबान पक्षियों के लिए परिडें लगाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में कलक्टर आलोक रंजन अतिरिक्त जिला कलक्टर जवाहरलाल चौधरी, अतिरिक्त जिला कलक्टर सुरेन्द्रसिंह राजपुरोहित, अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रीतमकुमार जाखड़  पटवार संघ जिलाध्यक्ष दुर्गवीरसिंह चौहान उपखण्ड अधिकारी पंकज कुमार जैन व जोधपुर तहसीलदार कृष्णपाल सिंह व जिला कार्यकारणी से कुलदीप विश्नोई मनीष टोडावत महिपाल जाखड़ मोहनसिंह आदि उपस्थित रहे।इस मौके पर कलेक्टर परिसर जोधपुर में स्थिति गांधी पार्क को राजस्थान पटवार संघ जिला शाखा जोधपुर के द्वारा गोद लेते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।