सर्वधर्म महिला शक्ति संस्था ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर सौंपा ज्ञापन
सर्वधर्म महिला शक्ति संस्था ने कलेक्ट्रेट के बाहर धरना देकर सौंपा ज्ञापन
जोधपुर /सर्वधर्म महिला शक्ति संस्था की ओर सें आज बुधवार को मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर जोधपुर को श्रीमती शीला तिवाडी अध्यक्ष के नेतृत्व में धरना देकर ज्ञापन सौंपा। अध्य्क्ष तिवाड़ी ने बताया कि XPO RU कम्पनी द्वारा धोखाधडी कर निवेशकों के पैसे लेकर विदेश भाग चुके हैँ। आरोपियों के विरूद्ध कानूनी कार्यवाही करने व मूल रकम दिलाने बाबत ज्ञापन सौंपा गया हैँ।ज्ञापन में बताया कि पुलिस थानों में पिडितों की FIR दर्ज नहीं की जा रही है। सभी पिडित की रिपोर्ट तत्काल दर्ज करने की दिशा निर्देश जारी किए जावें।
मामले की जाँच सीबीआई/सीआईडी/सोग/विशेष जाँच दल को सौपे जाने तथा लुक आऊट व रेड कार्नर नोटिस जारी कर आरोपियों को दुबई व विदेश से लाकर कार्यवाही शुरू करने की मांग की गई हैँ।
दुबई सिंगापुर में आरोपियों एवं देश में छुपे हुए 100 से अधि प्रमोटर्स के ऊपर कार्यवाही करने तथा पिडितों को मूल राशी दिलाने के साथ ठगी के षडयंत्रकारी एल एन भेचू उर्फ एल एन चौधरी, संदीप सींगर रजत शर्मा उर्फ राजेश शर्मा, विजय मौर्या, ईश्वर वर्मा, सुरेन्द्र सैनी, सूरे सुरेंदर बरबर व अन्य ठग जयपुर एवं झुंझुंनू निवासी है तथा संगठित राष्ट्रीय ठगी गिरोह के मुख्य सूत्रधार है, जिन्होनें गारंटी रिटर्न के नाम पर आम को झांसे में लेकर उनकी जीवन भर की कमाई हडपली है तथा यह दुबई व अन्य देशों में हैं। कम्पनी राजस्थान क़ी हैँ संचालन जयपुर से हो रहा था जिसे रसिया क़ी बताई जा रही थी।सभी वांछित अभियुक्तों के बैंक खाते, किप्टो, वॉलेट एवं चल अचल सम्पत्तियों तुरन्त फीज/कुर्क करने एवं इन पर कठोर कार्यवाही की मांग की गई। इस गम्भीर अपराध में तत्काल कार्यवाही करने के आदेश जारी कर पिडितों/ निवेशकों को उनकी मूल राशी व न्या दिलाया जाए उन्होंने बताया कि इस प्रकारण सें अब तक 12 लोगों ने आत्महत्या कर चुके है। धरने में तिवाड़ी, सीमा राठी , भरत शर्मा, प्रिया जायसवाल, उमा शर्मा, दिव्या चौहान शहित कई प्रभावित जन मौजूद रहें।