भंयकर गर्मी को हल्के में ना लें : लालचंद मोयल 

भंयकर गर्मी को हल्के में ना लें : लालचंद मोयल 

भंयकर गर्मी को हल्के में ना लें : लालचंद मोयल 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। पेंशनर समाज अध्यक्ष लालचंद मोयल ने नागरिक सुरक्षा विभाग द्वारा अत्यधिक आपातकालीन चेतावनी जारी पर पेंशनर समाज भवन में चर्चा करते हुए कहा कि इस भंयकर गर्मी को हल्के में ना लें विशेष कर सतर साल से अधिक के पेंशनर विशेष ध्यान रखें । दिन में 12 बजे से दोपहर 5 बजे के बीच कोई भी बाहर (विशेषकर खुले स्थानों पर) न निकलें। मौसम विभाग के अनुसार, तापमान 45°C से 55°C तक बढ़ सकता है इस दौरान पृथ्वी पर लगभग 70 प्रतिशत सीधी अल्ट्रावाइलेट (UV) किरणें पड़ेंगी

यदि किसी को सांस लेने में कठिनाई या अचानक अस्वस्थता महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। कमरों में हवा के आवागमन के लिए खिड़की-दरवाजे खुले रखें मोबाइल का उपयोग कम करें, क्योंकि अत्यधिक गर्मी के कारण मोबाइल फटने का खतरा रहता है। सावधान रहें और यह जानकारी दूसरों तक पहुँचाएँ

दही, छाछ और नींबू पानी जैसे ठंडे पेय पदार्थों का अधिक सेवन करें। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षक संघ पाली जिला संरक्षक सत्तुसिंह भाटी, रामस्वरूप भटनागर, फौजी अशोक सेन, चेतन व्यास, अनील जैन, शंकर लाल पारीक, झूमर लाल गर्ग, डॉ रशीद गौरी, एडवोकेट जुगल किशोर दवे, एडवोकेट ईश्वर दास पुरुषवाणी, मोहम्मद यासीन खरादी आदि कई पेंशनर उपस्थित थे।