जिला मुख्यालय पर रोजगार मेंला का आयोजन 04 जुलाई को*

जिला मुख्यालय पर रोजगार मेंला का आयोजन 04 जुलाई को*

*जिला मुख्यालय पर रोजगार मेंला का आयोजन 04 जुलाई को*

पाली, 03 जुलाई। प्रधानमंत्री के करकमलों से 4 जुलाई 2026 को बालोतरा जिले के पचपदरा में राजस्थान रिफाइनरी परियोजना एवं अन्य विकास कार्यों/परियोजनाओं के शिलान्यास एवं लोकार्पण कार्यक्रम के प्रस्तावित आयोजन के लिए जिला प्रशासन ने आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं।

जिला प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला एवं ब्लॉक स्तर पर किया जाएगा। साथ ही जिला मुख्यालय पर रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाएगा।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं समुचित व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने दायित्वों का प्रभावी निर्वहन करते हुए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध रूप से सुनिश्चित करें, ताकि कार्यक्रम का सफल एवं सुव्यवस्थित आयोजन हो सके।