हज वेलफेयर सोसायटी की दिल्ली राज्य इकाई में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनी हीना खान
हज वेलफेयर सोसायटी की दिल्ली राज्य इकाई में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनी हीना खान
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
दिल्ली। ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की दिल्ली राज्य इकाई के प्रदेश अध्यक्ष जनाब शकील अहमद की अनुशंसा पर ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी के चेयरमेन मुकीत खान ने साऊथ दिल्ली की रहवासी, खिदमतगार मोहतरमा हीना नाज़ को *प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य* नियुक्त किया है। आप सोसायटी की दिल्ली राज्य यूनिट के दिशा निर्देशानुसार काम अंजाम देती रहेंगी। आज़मीन-ए-हज की खिदमत के कामों में पेश-पेश रहेंगी साथ ही दिल्ली राज्य में सोसायटी की लेडिज़ विंग को मज़बूत बनाने में अपना भरपूर तआवुन देंगी।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त होने पर हीना खान को ऑल इण्डिया हज वेलफेयर सोसायटी की राष्ट्रीय, प्रदेश एवं ज़िला इकाई के पदाधिकारियों ने मुबारकबाद दी है