जयपुर में 5को होगा कार्य दिवस

Novmbar 5govarment office open in jaipur

जयपुर में 5को होगा कार्य दिवस

जयपुर/ जयपुर में 5 नवम्बर को सार्वजनिक अवकाश पर भी कार्यालय कार्य दिवस होगा.

. अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) एवं पदेन उप शासन सचिव डा.गोरधन लाल शर्मा ने आदेश जारी कर 5 नवंबर राजकीय अवकाश के दिन कार्यालय खुले रखने के निर्देश जारी किए हैं उन्होंने बताया कि मुख्य सचिव महोदय राजस्थान की अध्यक्षता में 6 नवम्बर को वी.सी के माध्यम से आयोजित होने वाली विभागीय अधिकारियों की बैठक व राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 7 से 15 नवम्बर 2025 तक पूरे राज्यों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये जाने हैं।

इन महत्त्वपूर्ण कार्यों को दृष्टिगत रखते हुए मुख्यालय जयपुर के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया जाता है वे 5 नवम्वर को राजकीय अवकाश के दिन कार्यालय समय पर उपस्थित होकर राजकीय कार्यों को सम्पादित करेंगे।