भारत विकास परिषद द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

भारत विकास परिषद द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

भारत विकास परिषद द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन

 

रिपोर्ट वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। भारत विकास परिषद सोजत शाखा द्वारा भारत को जानो प्रश्न मंच (क्विज)आज बिड़ला इंटर नेशनल स्कूल के सभा भवन में बगदाराम जांगिड़ एसीबीईईओ प्रथम के मुख्य आथित्य, शाखा संरक्षक अनोपसिंह लखावत की अध्यक्षता तथा प्रांतीय पर्यवेक्षक इंदु शर्मा एवं पुष्पा परिहार की उपस्थिति में संपन्न हुई।

इस क्विज प्रतियोगिता में वरिष्ठ वर्ग की 11 तथा कनिष्ठ वर्ग की 9 विद्यालयों की टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में 5 राउंड में भारतीय संस्कृति,

विज्ञान,साहित्य,

धार्मिक के साथ करंट अफेयर्स के सवाल पूछे गए जिनका उत्तर प्रतियोगियों द्वारा दिए गए।

     क्विज मास्टर की भूमिका में रामकिशोर राठौड़, रामस्वरूप भटनागर, पारसमल सिंगाड़िया तथा पंकज सैन ने निभाई।

 कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा भारत माता तथा स्वामी विवेकानंद की तस्वीर के सम्मुख दीप प्रज्वलन किया गया तथा सामूहिक रूप से वन्देमातरम गान गा कर किया गया।

प्रतियोगिता में कनिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर रा.उ.मा.वि.नंबर 1 की टीम के छात्र हितेन एवं भारत प्रथम रहे तथा द्वितीय स्थान पर आलोक माध्यमिक विद्यालय के छात्र मितेश व हितांशी रहे।

वरिष्ठ वर्ग में प्रथम स्थान पर पीएम श्री राउमावि सोजत की टीम के छात्र हेमंत व मनीष रहे तथा द्वितीय स्थान पर बिड़ला इंटर नेशनल स्कूल के छात्र हर्षित व युवराज रहे।

  प्रतियोगिता के महत्व की जानकारी प्रांतीय संयोजक संस्कार रामस्वरूप भटनागर ने दी तथा प्रतियोगिता के नियमों की जानकारी प्रांतीय संगठन सचिव रामकिशोर राठौड़ द्वारा दी गई। प्रतियोगिता में स्कोरर की भूमिका सत्तुसिंह भाटी व ओमप्रकाश मोहिल ने निभाई तथा टाइम कीपिंग का कार्य पंकज सैन द्वारा किया गया।

परिषद के भारत को जानो प्रकल्प प्रभारी पारसमल सिंगाड़िया व सह प्रभारी करणसिंह मोयल तथा सह सचिव महेंद्र माथुर, संगीत शिक्षक महेश जी, पर्यावरण संयोजक मदन गहलोत द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई।

 प्रतियोगिता में प्रांतीय पर्यवेक्षक इंदु शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत की अनूठी पहचान का ज्ञान छात्रों तक पहुंचाने में देश की संस्कृति के ज्ञान को जानने की छात्रों में जिज्ञासा बढ़ती है ।

मुख्य अतिथि पद से बोलते हुए एसीबीईओ बगदाराम ने कहा कि परिषद द्वारा भारतीय सभ्यता, संस्कृति की जानकारी से बच्चों को रु ब रु किया जा रहा है जो जानकारी पाठ्य पुस्तकों में नहीं पढ़ाई जाती हे उससे इनका ज्ञान बढ़ता है। अध्यक्षता करते हुए परिषद के संरक्षक अनोपसिंह लखावत ने कहा कि बच्चों का ज्ञान देखने योग्य है जिन प्रश्नों के उत्तर की जानकारी बड़े बड़े लोगों को नहीं हे बच्चों द्वारा ऐसे जटिल व कठिन प्रश्नों के उत्तर दिए गए है जो उनकी बौद्धिक क्षमता का परिचय है। 

प्रतियोगिता में विजेता व उप विजेता को स्मृति चिन्ह,प्रमाण पत्र तथा भारत को जानो पुस्तक अतिथियों के द्वारा वितरित किये गए तथा भाग लेने वाले सभी विद्यालय के छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

आभार की रश्म परिषद अध्यक्ष देवीलाल सांखला तथा आयोजक विद्यालय के निदेशक मदन गहलोत ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए निभाई। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।