सोजत में सांसद खेल महोत्सव – ब्लॉक स्तरीय 2025 का भव्य आयोजन
EDITOR & Chief omprkash chauhan
सोजत में सांसद खेल महोत्सव – ब्लॉक स्तरीय 2025 का भव्य आयोजन
THE BHASWAR TIMES
EDITOR & Chief omprkash chauhan
सोजत पाली /सोजत में सांसद खेल महोत्सव – ब्लॉक स्तरीय 2025 का भव्य आयोजन उत्साहपूर्ण माहौल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे बाबूलाल आगलेचा, अटबड़ा मंडल अध्यक्ष (भाजपा)।
विशिष्ट अतिथि के रूप में विधायक प्रतिनिधि प्रेमसिंह प्रहलाद देवासी (सांडिया) उपस्थित रहे।
ग्राम पंचायत सांडिया के प्रशासक मांणकचंद सिलोड़ा भामाशाह सुरेश सिलोड़ा समाजसेवी बंशीधर वैष्णव एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के संस्था प्रधान मंछीलाल देवासी की गरिमामय उपस्थिति में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
खिलाड़ियों ने दौड़, कबड्डी, खो-खो सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और खेल भावना का अद्भुत परिचय दिया।

मुख्य अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं में प्रतिस्पर्धात्मक भावना जाग्रत करते हैं और खेलों के माध्यम से स्वस्थ एवं सकारात्मक समाज का निर्माण संभव है।
कार्यक्रम का संचालन नेमाराम परमार द्वारा सुसंगठित रूप से किया गया । ग्रामीण सहित आमजन लोगों उपस्थित रहे।