जावेद अब्बासी बने फस्र्ट रनअप

जावेद अब्बासी बने फस्र्ट रनअप

जोधपुर बॉडीबिल्डिंग संघ द्वारा आयोजित 50वीं गोल्डन जुबली मिस्टर जोधपुर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

जावेद अब्बासी बने फस्र्ट रनअप

पाली 05 जनवरी। जोधपुर बॉडीबिल्डिंग संघ द्वारा आयोजित 50वीं गोल्डन जुबली मिस्टर जोधपुर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए जावेद अब्बासी (मोनू) वल्द अ. मजीद फस्र्ट रनअप बने। प्रतियोगिता में प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में 55 किलोग्राम भार वर्ग में युधिष्ठिर प्रथम, अमरजीत द्वितीय और अर्जुन राणा तृतीय रहे। 60 किलोग्राम वर्ग में निहाल मेहरा ने प्रथम किशनाराम ने द्वितीय तथा शुभम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 65 किलोग्राम वर्ग में करीम अंसारी प्रथम विनोद बोराणा द्वितीय और समर चौहान तृतीय रहे। 70 किलोग्राम वर्ग में जावेद अबासी प्रथम रहे। 75 किलोग्राम वर्ग में विशाल सोनगरा ने प्रथम, फरहान ने द्वितीय और हेमंत ने तृतीय स्थान हासिल किया। वहीं 80 किलोग्राम वर्ग में आदिल रंगरेज प्रथम प्रकाश प्रजापत द्वितीय और अर्जुन तृतीय रहे।

जूनियर वर्ग में 55 किलोग्राम भार वर्ग में आयुष राज प्रथम, अमरजीत सिंह भाटी द्वितीय और कीर्तिवर्धन तृतीय रहे। 65 किलोग्राम वर्ग में सलमान मलिक प्रथम, हर्षित शर्मा द्वितीय और समर चौहान तृतीय स्थान पर रहे। 70 किलोग्राम वर्ग में भरत गोखलानी प्रथम दिनेश द्वितीय और मोहित भाटी तृतीय रहे। 75 किलोग्राम वर्ग में यश माकड़ प्रथम तथा तुषार नायक द्वितीय रहे। सब जूनियर वर्ग में यश माकड़ प्रथम, विकास जाखड़ द्वितीय और यश गर्ग तृतीय रहे।

सीनियर मेन फिजीक 170 सेमी वर्ग में निहाल मेहरा ने प्रथम युधिष्ठिर ने द्वितीय और आशीष प्रजापत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर मेन फिजीक 170 सेमी से अधिक वर्ग में जावेद अबासी प्रथम, बलवीर सिंह द्वितीय और लबैक तृतीय रहे। जूनियर मेन फिजीक ओपन केटेगरी में लबैक प्रथम, शुनील द्वितीय और सलमान मलिक तृतीय रहे। क्लासिक फिजिक्स वर्ग में विनोद बोराणा प्रथम कमल किशोर द्वितीय और प्रकाश प्रजापत तृतीय स्थान पर रहे।

जोधपुर बॉडीबिल्डिंग संघ के अध्यक्ष रफीक अंसारी ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले सभी जूनियर और सीनियर खिलाड़ी आगामी 11 जनवरी को कोटा में आयोजित होने वाली 53वीं सीनियर एवं 28वीं जूनियर मिस्टर राजस्थान स्टेट बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में जोधपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। आयोजन सचिव डॉ. मोहम्मद इमरान एवं धीरज गहलोत ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।

वही जावेद अब्बासी के जोधपुर बॉडीबिल्डिंग संघ द्वारा आयोजित 50वीं गोल्डन जुबली मिस्टर जोधपुर बॉडीबिल्डिंग प्रतियोगिता में जावेद अब्बासी (मोनू) के फस्र्ट रनअप बनने पर अब्बासी समाज में खुशी की लहर दौड़ गई। अब्बासी के फस्र्ट रनअप बनने पर समाज मौजिज लोग अब्बासी समाज के सदर हकीम भाई अब्बासी,अ. रसीद्र अ. मजीद कालू भाई खलीफा मों. अल्ताफ मों. शरीफ मों. रफीक अब्बासी विकास सेवा समिति युवा सदर मों. आरिफ इण्डियन शेख अब्बासी अल्पसंख्यक महासभा के युवा जिलाध्यक्ष मों. इरफान अब्बासी मों दानिश मों. यासीन मों. वसीम. अजीज, जान मों असफाक, नेक मों.मों. ईंसाफ पिन्टू संजरी ईमरान सहित समाज के लोगों ने मुबारक बाद दी।