राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ hu

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ hu

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का हुआ भव्य शुभारंभ 

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही की रिपोर्ट 

शाहपुरा, जयपुर : राजस्थान में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज शाहपुरा (जयपुर) में राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हुआ। उद्घाटन समारोह में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शाहपुरा के भाजपा विधायक प्रत्याशी उपेन यादव ने प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि “खेल जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्रप्रेम की भावना जगाते हैं। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच मिलेगा।”

कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व विधायक आलोक बेनिवाल ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच पर विराजमान रहे:

पिस्ता यादव, प्रधान पंचायत समिति शाहपुरा, बंशीधर सैनी, सभापति नगर परिषद शाहपुरा मंजू शर्मा, संयुक्त निदेशक स्कूल शिक्षा जयपुर

सुनिल कुमार सिंघल, जिला शिक्षा अधिकारी (मुख्यालय माध्यमिक), जयपुर

उद्घाटन समारोह में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, अभिभावकों तथा खेल प्रेमियों का उत्साह देखने लायक था। खिलाड़ियों द्वारा प्रस्तुत ताइक्वांडो की झलकियों ने सभी को रोमांचित कर दिया।

इस प्रतियोगिता में पाली ज़िले से कुल 18 छात्राएँ और 19 छात्र भी भाग ले रही हैं।

17 वर्ष आयु वर्ग में 11 छात्राएँ

19 वर्ष आयु वर्ग में 7 छात्राएँ

वहीं 

17 वर्ष आयु वर्ग में 12 छात्र 

19 वर्ष आयु वर्ग में 7 छात्र 

पाली की यह टीम पूरे जिले का प्रतिनिधित्व कर रही है और प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जगाती है।

प्रतियोगिता में राज्यभर से आए सैकड़ों प्रतिभागी विभिन्न आयु वर्गों में अपने कौशल का प्रदर्शन करेंगे। आने वाले दिनों में विजेताओं का चयन कर उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर राज्य का प्रतिनिधित्व करने का अवसर दिया जाएग