बजट पेश किया वित्त मंत्री सीतारमण ने

बजट पेश किया वित्त मंत्री sitaraman ने

 जोधपुर /आज भाजपा नीत केंद्र सरकार की वित्त मंत्री निर्मला सितारमन ने संदन के पटल पर रखा भाजपा ने इसे विकसित भारत की ओर कदम बताया तो विपक्ष ने बोगस बताया. जोधपुर शहर पूर्व विधायक मनीषा पँवार ने कहा कि प्रस्तुत बजट पूर्णतया निराशाजनक रहा इन्होंने विकसित भारत का सपना दिखाकर देश की अर्थव्यवस्था को दिशाहीन कर दिया । 

आज प्रस्तुत बजट मध्यम वर्ग के लिए जो आज के समय सबसे ज्यादा महंगाई को लेकर परेशान हो रहा है उसके लिए इस बजट में महंगाई कम करने के लिए कोई भी प्रावधान नहीं किया गया है कुछ दवाओं की दर कम करने की बात कही वह ठीक उसी तरह से प्रभावित है जैसे पहले घरेलू गैस सिलेंडर को 390 रु से बढ़कर 1100 रु से ₹1200 कर दी गई थी और बाद में ₹ 900 कर सरकार ने अपनी पीठ थपथपाई जबकि 2014 से पहले 390 का सिलेंडर आज 890 में मिल रहा है यह आम जन के साथ बहुत बड़ा धोखा है।आज प्रस्तुत बजट में कोई नई घोषणा नहीं की गई किसी भी राज्यों को कोई नई सौगात नहीं दी गई शेयर बाजार में इस बजट को पूरी तरह नाकार दिया है जो इस बजट की सच्चाई को बयां कर रहा है शिक्षा स्वास्थ रोजगार आधारभूत ढांचे महिला सशक्तिकरण उद्योगकि सान युवा वर्ग सभी क्षेत्र इस बजट से निराश हुए हैंविशेषकर मध्यम वर्ग और अल्प आय वर्ग को इस बजट से बहुत बड़ी निराशा हाथ लगी है। कुल मिलाकर यह बजट पूर्णतया कॉरपोरेट जगत को समर्पित रहा जो भाजपा सरकार का उनके आगे समर्पण दिखाता है