6th Rajasthan State Combat Karate Competition concluded
6वीं राजस्थान स्टेट कॉम्बैट कराटे प्रतियोगिता हुई सम्पन्
पाली/ खेल संकुल डिस्ट्रिक्ट क्लब पाली में रविवार को 6वीं राजस्थान स्टेट कॉम्बैट कराटे प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में पाली, जोधपुर, सिरोही, शिवगंज, सुमेरपुर, सोजत सिटी, सोजत रोड और मारवाड़ जंक्शन से आई टीमों के लगभग 115 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता में सुमेरपुर की वाइब्रेंट वैली हायर सेकेंडरी स्कूल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 गोल्ड, 13 सिल्वर और 6 ब्रॉन्ज मेडल जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, द्वितीय स्थान पर सेनी पब्लिक स्कूल, सोजत रोड रही, जबकि तृतीय स्थान राज पब्लिक स्कूल, सोजत रोड ने प्राप्त किया।
टूर्नामेंट ऑब्जर्वर के रूप में मोहम्मद इमरान मेव ने जज की भूमिका निभाई। प्रतियोगिता को सुचारू रूप से संपन्न कराने में रेफरी के रूप में राकेश परिहार, मोहम्मद अजीज थईम, अरमान खान और मुकेश राठौड़ ने अपनी सेवाएं दीं।
आयोजन समिति के सचिव मोइनुद्दीन ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए विशेष अतिथि के रूप में राजस्थान कॉम्बैट संघ अध्यक्ष साहिल डांगी, शशांक टॉक मनोहर चौहान रमेश घांची मनीष भाटी कुलदीप पंवार, गुलाब रांगी और कपिल वैष्णव उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल और मोमेंटो भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधित्व करेंगे।