राष्ट्रीय बाल कहानी और कविता प्रतियोगिता का आयोजन
राष्ट्रीय बाल कहानी और कविता प्रतियोगिता का आयोजन
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
कोटा - नाथद्वारा 17 अक्टूबर / साहित्य मंडल श्रीनाथद्वारा के प्रधान मंत्री श्याम प्रकाश देवपुरा ने बताया कि माह जनवरी 26 में आयोजित होने वाले संस्था के संस्थापक स्व.भगवती प्रसाद देवपुरा के स्मृति समारोह के अवसर पर "राष्ट्रीय बाल कहानी और कविता प्रतियोगिताओं" का आयोजन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि दोनों प्रतियोगिताओं का विषय भारतीय त्यौहार रखा गया है। इच्छुक प्रतियोगी किसी भी एक त्यौहार पर टाइप की हुई बाल कहानी अथवा बाल कविता 30 अक्टूबर तक व्हाट्सअप नंबर 94133 50242 पर भेज सकते हैं।
बाल कहानी की शब्द सीमा 300 से 500 शब्द राखी गई है । प्रतियोगिता 12 वर्ष आयु,
किशोर वर्ग 13 से 18 वर्ष आयु , युवा वर्ग 19 से 30 वर्ष आयु एवं समस्त साहित्यकार वर्ग 30 वर्ष आयु से ऊपर वर्गों में होगी। बाल कविता में कोई भी भाग ले सकता है तथा कविता की अधिकतम 20 पंक्तियां हैं। प्रतियोगी की प्रविष्टि के साथ अपना पासपोर्ट फोटो, परिचय और व्हाट्सअप नंबर भेजना अनिवार्य हैं। चयनित प्रतियोगियों को परिणाम से सूचित किया जाएगा और जनवरी 26 में नाथद्वारा कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। किसी प्रकार की जानकारी के लिए संयोजक डॉ. प्रभात कुमार सिंघल से उक्त व्हाट्सअप पर संपर्क किया जा सकता है।
--------------