घायलों से मिले मंत्री पटेल
घायलों से मिले मंत्री पटेल जोधपुर /संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल जैसलमेर बस दुर्घटना में घायल यात्रियों से मिलने रविवार को महात्मा गांधी अस्पताल के बर्न यूनिट आए. पटेल ने घायलों की कुशलक्षेम पूछी और उनके परिजनों से संवाद करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है। राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है।
पटेल ने कहा कि चिकित्सा विभाग एवं प्रशासन ने राहत एवं ईलाज संबंधित सभी कार्यों को तत्परता के किया । जिससे घायलों को सहायता और बेहतर सुविधा समय पर उपलब्ध करवाई जा सकी।
पटेल ने कहा कि सभी घायलों का बेहतर इलाज किया जा रहा है। उन्होंने डॉक्टरों से मरीजों की स्थिति, जलने के प्रतिशत, ईलाज और संसाधनों की उपलब्धता की जानकारी ली।
संसदीय कार्य मंत्री ने वेंटिलेटर, ऑक्सीजन सपोर्ट, इंटेंसिव केयर बेड्स, दवाइयों और नर्सिंग स्टाफ की स्थिति की समीक्षा की। साथ ही हर मरीज के इलाज के लिए 24 घंटे मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में परिजनों के ठहरने, भोजन एवं अन्य सुविधाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर एसएन मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ बी.एस. जोधा, एमजीएच के अधीक्षक डॉ. फतेह सिंह भाटी सहित चिकित्सक एवं परिजन मौजूद रहे।