पाँच हजार का ईनामी वांछित अभियुक्त महेन्द्र गिरफ्तार

पाँच हजार का ईनामी वांछित अभियुक्त महेन्द्र गिरफ्तार

पाँच हजार का ईनामी वांछित अभियुक्त महेन्द्र गिरफ्तार                                       लूणी थाना पुलिस ने पांच हजार के ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया ये टॉप 10 अपराधियों में शामिल था महेन्द्र थाना लूणी का हिस्ट्रीशीटर है अभियुक्त महेन्द्र कुल 03 प्रकरणो मे डेढ वर्ष से चल रहा था फरार

जोधपुर पुलिस आयुक्त ओमप्रकाश ने बताया कि नि. पु. डॉ. हनवन्त सिंह थानाधिकारी पुलिस थाना लूणी ने मय जाब्ता द्वारा कुल तीन प्रकरणो मे वांछित चल रहा अभियुक्त महेन्द्र को गिरफ्तार किया गया हैं.

 प्रथम प्रकरण 22 जून 24 को परिवादीयाँ के निवास स्थान खेजडली कल्ला पर अभियुक्त महेन्द्र पुत्र हापुराम जाति विश्नोई उम्र 32 साल निवासी खेजडली कल्ला पीएस लूणी जोधपुर द्वारा घर में घुसकर सरियो से मारपीट कर लज्जा भंग करना वगैराह रिपोर्ट पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया दूसरा मामला 25 मई.2025 को पुलिस थाना लूणी की चैतक 24 के इंचार्ज सुनिल कानि द्वारा अवैध बजरी से भरे डम्परो को रुकवाने के दौरान डम्पर चालक राणाराम द्वारा सुनिल कानि के डम्पर से जानलेवा हमला कर टक्कर मार घायल किया तथा अन्य बजरी से भरे डम्पर को अभियुक्त महेन्द्र मौके से लेकर भाग गया तथा उक्त आरोपीयो द्वारा संगठित होकर अवैध बजरी का खनन / परिवहन किया गया। जिस पर प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर मुलजिम राणाराम हापुराम वगैराह को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा मे भिजवाया गया था। तीसरा प्रकरण 02.नवंबर.2025 को प्रार्थी प्रहलाद राम पुत्र स्वर्गीय धुल्लाराम जाति विश्नोई (बेनिवाल) उम्र 72 निवासी खेजडली कला पुलिस थाना लूणी जोधपुर व उसका साथी मदन देवासी मोटसाईकिल से साय करीब 6.30 पीएम पर केरिया नाडा अपने खेत से तिल लेकर आ रहे थे तथा सामने मे महेन्द्र पुत्र हापुराम गोदारा अपने वेन्यू कार लेकर आया तथा परिवादी प्रहलाद व उसके साथी मदन देवासी को रुकवाकर मारपीट की गयी एवं प्रार्थी की पगडी व तिल का कट्टा धमकाकर अपनी गाडी मे लेकर चला गया।

 इन प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए थाना स्तर पर एक विशेष टीम गठित कर डेढ वर्ष से वांछित चल रहे अभियुक्त महेन्द्र पुत्र हापुराम जाति विश्नोई उम्र 32 साल निवासी खेजडली कल्ला पीएस लूणी जोधपुर को दबिश देकर दस्तयाब कर गिरफ्तार किया गया।

 गिरप्तारी से बचने के लिए मुलजिम महेन्द्र अक्सर घर पर नहीं रहता था पाली रोहट जोधपुर शहर शिवपुरा उदयपुर शिमला कुल्लु मनाली जयपुर इत्यादि स्थानो पर फरारी काटी व होटलों पर कार्य किया