कांग्रेस ओबीसी विभाग जोधपुर संभाग के अध्यक्ष बने मोतीलाल सांखला
*कांग्रेस ओबीसी विभाग जोधपुर संभाग के अध्यक्ष बने मोतीलाल सांखला*
पाली 2 दिसम्बर। कांग्रेस संगठन ने मोतीलाल जी सांखला को ओबीसी विभाग जोधपुर संभाग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति पर क्षेत्र में खुशी की लहर है तथा विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने उन्हें बधाई दी है।
ओबीसी वर्ग के संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण को देखते हुए सांखला को यह महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया है। उनकी सक्रिय कार्यशैली एवं संगठन के प्रति लंबे समय से किए जा रहे योगदान को पार्टी नेतृत्व ने सराहा है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल जय हिंद प्रदेश अध्यक्ष हर्षराय यादव राष्ट्रीय नेता राजेंद्र सेन पूर्व मुख्यमंत्री एवं जननायक अशोक गहलोत प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा तथा प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली द्वारा आभार जताया गया तथा संगठन की ओर से शुभकामनाएं दी गईं।नियुक्ति पर महेश परिहार सुमेरपुर ने सांखला को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके नेतृत्व में ओबीसी विभाग जोधपुर संभाग नई ऊँचाइयाँ हासिल करेगा।
-------------