महिला तीन बच्चों के साथ टांके में कूदी, चार की मौत
महिला तीन बच्चों के साथ टांके में कूदी चार की मौत जसोल थाना क्षेत्र के टापरा गांव में बुधवार रात तीन बच्चों के साथ ममता ने टांके में कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चारों शवों को बाहर निकाला।
जसोल थाना एएसआई रूपसिंह ने बताया कि मृतका का पति अणदाराम बेंगलुरु में मेडिकल दुकान चलाता है। वहीं मृतका ममता (32) पत्नी अणदाराम पटेल अपने बच्चे नवीन (7), रुगाराम (4) और 6 माह की बेटी मानवी के साथ सास और दादी सास के साथ खेत में घर में पिछले 10 दिनों से रह रही थी। बुधवार रात परिवार के सदस्य खाना खाकर सो गए थे। रात ममता ने अचानक अपने तीनों बच्चों को लेकर खेत में बने टांके में कूद गई। गुरुवार सुबह जब सास ने बहू को घर में नहीं देखा तो तलाश शुरू की। काफी देर बाद जब उन्होंने टांके के पास जाकर देखा तो वहां ममता की चप्पल पड़ी मिली। उन्होंने टांके में झांककर देखा.तो चारों के शव नजर आए।
सिवाना डीएसपी नीरज शर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और सिविल डिफेंस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला
प्रारम्भिक जाँच में आत्महत्या की आशंका जताई गई है, जबकि पुलिस मामले के कारणों की जांच कर रही है।