विधिक साक्षरता सत्र आयोजित, बच्चों को सुरक्षा व कानून की दी जानकारी

विधिक साक्षरता सत्र आयोजित, बच्चों को सुरक्षा व कानून की दी जानकारी

विधिक साक्षरता सत्र आयोजित, बच्चों को सुरक्षा व कानून की दी जानकारी

वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही 

सोजत। राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पाली के निर्देशानुसार विजय आदर्श विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता सत्र आयोजित किया गया।

सत्र में एजे एम सोजत श्रीमती कायनात शेख ने बच्चों को उनकी सुरक्षा एवं कानून के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने "सुरक्षित स्थान जहां सपनों को पंख मिलते हैं", "अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाओ", "अपनी सुरक्षा के लिए मजबूती से खड़े रहो" और "जहां शिक्षा होती है वहां कोई बच्चा असुरक्षित नहीं होना चाहिए" जैसे विषयों पर उद्बोधन दिया।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय में "कोर्ट वाली दीदी" के नाम से सुझाव-शिकायत पेटिका रखी गई, जिसमें छात्र-छात्राएं व महिलाएं अपनी शिकायत व सुझाव लिखित रूप में डाल सकेंगी।

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इसके बाद विद्यालय व्यवस्थापक दिनेश सोलंकी व विद्यालय परिवार ने अतिथियों का स्वागत-सत्कार किया। कार्यक्रम का संचालन दुर्गेश व्यास ने किया, जबकि आभार संस्था संरक्षक व राजस्थान शारीरिक शिक्षक संघ संरक्षक जिला पाली सत्तुसिंह भाटी ने व्यक्त किया।

इस मौके पर वरिष्ठ साहित्यकार अब्दुल समद राही, सहायक कर्मचारी लोकेश टाक, आरपी हेड कांस्टेबल झूमरलाल, आशिक शेख, धनाराम सोलंकी, विद्यालय स्टाफ शाहबाज खान, मोहम्मद नासिर अंसारी, आशा माली, सुनील पवार, प्रियंका, पिंटू देवी, पायल राव, विजयलक्ष्मी दवे, कौशल्या देवी, अभिभावक किरण प्रजापत, कानाराम चौधरी, सुमन प्रजापत, बाबू खान सिंधी, गणपत पंवार, मुकेश भारती, लक्ष्मण सोलंकी, खुशबू राठौर, चांदनी भाटी, निरमा पंवार, पूजा राठौर, हार्दिक सोलंकी, रणवीर सिंह, नवीन सोलंकी सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।