अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण सभा, दिल्ली का दसवां 2 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन जोधपुर के कुबेरगढ में होगा आयोजित
अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण सभा, दिल्ली का दसवां 2 दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन जोधपुर के कुबेरगढ में होगा आयोजित
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
पाली। अखिल भारतीय रांकावत ब्राह्मण सभा, दिल्ली के पूर्व निर्धारित रोटेशन प्रणाली के अन्तर्गत दसवें राष्ट्रीय अधिवेशन व पंचायत चुनाव होने के कारण आगामी दसवां अधिवेशन व त्रिवार्षिक चुनाव 1 व 2 नवम्बर 2026 को उक्त सम्मेलन रांकावत (देवस्य ऋग्वेदी) ब्राह्मण सार्वजनिक ट्रस्ट, जोधपुर को अधिकृत किया गया है, जो जोधपुर के कुबेरगढ़ में आयोजित होगा।
जोधपुर के इस चुनाव एवं सम्मेलन को सफल आयोजित करने हेतु मुख्य संयोजक गोविन्द मामडोली जोधपुर को बनाया गया है। सकल रांकावत समाज को उक्त सम्मेलन में सम्मिलित होना है। इसमें सफल चुनाव करवाने के लिये समिति बनाई गई है, जिसमें विष्णुदास गोयल पाली, लक्ष्मीनारायण गोयल जोधपुर, हरिश के व्यास, प्रहलाद रांकावत कण्डेलीवाल, जय नारायण मनोरा को समिति में नियुक्त किया गया है।
यह जानकारी देते हुए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रामेश्वर टांक ने बताया कि सभा व अधिवेशन को सफल बनाने हेतु राजेन्द्रजी गोयल, मुकेश के व्यास, प्रकाश कुमार कोटेचा, अजय टांक, रामदास बिरामी, रतन माधावत, रामचन्द्र गोयल, लक्ष्मीनारायण गोयल, लीलाधर गोयल, बालकिशन गोयल, जोधपुर संभाग की क्षत्रिय संस्थाएं तैयारियों में लगी हुई है।