बस हादसा,मृतकों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार की मदद

बस हादसा,मृतकों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार की मदद

*बस हादसा,मृतकों को 2 लाख, घायलों को 50 हजार की मदद:* जैसलमेर बस हादसे में प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के परिवार को 2 लाख रुपए और घायलों को 50 हजार की आर्थिक सहायता की घोषणा की है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ऍक्स पर पोस्ट की है, जिसमें लिखा- राजस्थान के जैसलमेर में हुई दुर्घटना से हुई जान-माल की हानि से मन व्यथित है।

: गजेंद्र सिंह खींवसर ने बताया कि पीछे से धमाके की आवाज आई। हमें लग रहा है एसी का कंप्रेशर फट गया। गैस और डीजल के साथ मिलकर बहुत भीषण आग लगी। एक ही दरवाजा था। इसलिए लोग फंस गए। आगे की सीट वाले निकल गए। बस से जो बॉडी निकाली जा सकीं, आर्मी ने निकाल लीं। जो बिल्कुल ही खाक हो गए, उनका कहा नहीं जा सकता। जोधपुर में भर्ती 15 लोग 70प्रतिशत जल गए उनका उपचार जारी हैँ. बस में पटाखे होने की आशंका बताई जा रही हैँ.