वाकल-चामुंडा माता भाकरी पर नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां पूरी
वाकल-चामुंडा माता भाकरी पर नवरात्रि महोत्सव की तैयारियां पूरी
वरिष्ठ पत्रकार अब्दुल समद राही
सोजत। स्थानीय प्रगट साचल वाकल चामुंडा माताजी भाकरी पर 11-10-2026 से नवरात्रि की एकम से 9 दिनों तक विशेष पूजा-अर्चना और माताजी का आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा।
माताजी मंदिर के पुजारी राजेंद्र सेवग ने बताया कि नवरात्रि के दौरान माताजी भाकरी पर भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। नवरात्रि को लेकर जिन भक्तों की माताजी कुलदेवी हैं, उनमें माताजी के विशेष श्रृंगार व पोशाक को लेकर होड़ लगी हुई है।
मंदिर परिसर में दोनों समय ढोल-नगाड़ों के साथ धूमधाम से आरती, गरबा नृत्य का आयोजन हिंदू संगठनों एवं धर्म प्रेमियों द्वारा किया जा रहा है, जिसे देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ रही है।