कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ  आयोजन

कैंसर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ

आयोजन

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय क्रमांक 1 वायुसेना जोधपुर में राईट तो लाइफ फाउंडेशन (एनजीओ) के सहयोग से कैंसर एवं अन्य जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय की कक्षा 6 से 12 तक के कुल 1150 विद्यार्थियों ने सक्रिय सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कैंसर, हृदय रोग, मधुमेह तथा श्वास संबंधी रोगों के कारण लक्षण एवं रोकथाम के उपायों की जानकारी दी गई। साथ ही तंबाकू एवं धूम्रपान के दुष्प्रभाव, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, नियमित शारीरिक व्यायाम तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम को संवादात्मक बनाते हुए प्रश्नोत्तर सत्र का भी आयोजन किया गया जिससे वि‌द्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया जा सका।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य  अशोक कुमार वर्मा ने बताया कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति सही दृष्टिकोण विकसित करने में सहायक होते हैं और उन्हें भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव के लिए प्रेरित करते हैं। वहीं उपाचार्य श्री मूलसिंह शेखावत ने कहा कि कम आयु से ही स्वास्थ्य संबंधी सही जानकारी देना अत्यंत आवश्यक है ताकि विद्यार्थी स्वस्थ आदतों को अपने दैनिक जीवन में अपनाकर एक सशक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दे सकें।