महामंदिर शिवबाड़ी से आज निकलेगी शोभा यात्रा

महामंदिर शिवबाड़ी से आज निकलेगी शोभा यात्रा

श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कल से

जोधपुर / श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा शिवबाड़ी महामंदिर जोधपुर में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ आज रवि पुष्य रविवार 4 जनवरी को भव्य शोभा यात्रा के साथ होगा।

विक्रान्त दवे ने बताया कि श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का वाचन कथा व्यास प्राणवल्लभ महाराज (श्रीमाली ब्राह्मण) के मुखारविंद से 5 जनवरी से 11 जनवरी 2026 तक शिवबाड़ी महामंदिर में होगा वहीं कथा का समय दोपहर 2 से शाम 5 बजे तक होगा।

दवे ने बताया कि श्रीमाली ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में श्रीमाली ब्राह्मण समाज के 14 गौत्र की कुलदेवियां व कुलदेवता के दर्शन होंगे। वहीं 5 जनवरी 2026 को आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में समस्त गोत्रिय बंधु द्वारा अपने पूर्वजों की गति मुक्ति के लिए संकल्प भी छोड़ा जाएगा।

कैलाश श्रीमाली अध्यक्ष महामंदिर शिवबाड़ी ने बताया कि आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ आज शोभा यात्रा से होगा। 

शोभा यात्रा बैंड बाजा ढोल नगाड़ा बग्गी के साथ मुख्य यजमान श्रीमती प्रिया पुखराज दवे श्रीमद् भागवत कथा की पोथी के साथ कथा के समस्त यजमान व भामाशाह मातृ शक्ति कलश लिए हुए साथ में श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर के साथ समस्त इकाई जिसमें महामंदिर, फतेहसागर सरदारपुरा नंदनवन प्रखंड हाउसिंग बोर्ड बासनी श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ पर्यावरण एवं विकास ट्रस्ट व श्रीमाली ब्राह्मण समाज के गणमान्य बंधु महिला मण्डल युवा मण्डल महामंदिर शिवबाड़ी से रवाना होकर झालरा मार्ग से बाजार के रास्ते से गोपाल जी मंदिर पहुंचेगी वहां से मुख्य बाजार से होते हुए शिवबाड़ी महामंदिर पहुंचेगी जहां पर भव्य स्वागत किया जाएगा।

श्रीमाली ने बताया कि शोभा यात्रा का मार्ग में जगह - जगह पुष्प वर्षा से स्वागत भी होगा। साथ ही बताया कि अखिल भारतवर्षीय श्रीमाली ब्राह्मण समाज संस्था पुष्कर श्रीमाली ब्राह्मण समाज विकास संस्थान हरिद्वार अखिल भारतीय श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास सोजत सिटी श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज शिक्षा एवं चिकित्सा संस्था पुष्कर श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर के साथ श्रीमाली ब्राह्मण समाज महामंदिर फतेहसागर सरदारपुरा नंदन वन प्रखंड हाऊसिंग बोर्ड बासनी व श्री रिक्तेश्वर भैरूनाथ पर्यावरण एवं विकास ट्रस्ट के साथ समस्त श्रीमाली ब्राह्मण समाज बंधु के तन मन धन के सहयोग से कथा का भव्य आयोजन होगा।

श्रीमाली ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा में रमेश घोष अध्यक्ष हरिद्वार संस्था सुरेन्द्र त्रिवेदी अध्यक्ष अ.भा. श्री गुरु फूलनारायण आश्रम न्यास सोजत सिट चिरंजीलाल दवे कमल ठाकुर नरेंद्र राज बोहरा सचिव श्रीमाली ब्राह्मण समाज महानगर जोधपुर कैलाश श्रीमाली सुनील त्रिवेदी एस.आर. व्यास डॉ अश्विनी श्रीमाली पंडित घनश्याम द्विवेदी आदि मौजूद रहेंगे.