महफिल-ए-मौसिकी" नगमों और गजलों की प्रस्तुति

महफिल-ए-मौसिकी" नगमों और गजलों की प्रस्तुति

"महफिल-ए-मौसिकी" नगमों और गजलों की प्रस्तुति

जोधपुर। अनुराधा आर्टस और नाचीज राजस्थानी" के संयुक्त तत्वावधान में संगीत और गायन का एक दिलअजीज कार्यक्रम "महफिल-ए-मौसिकी" आरटीडीसी घूमर होटल सभागार में आयोजित हुआ। 

अनुराधा-नरेंद्र अडवानी ने बताया कि कार्यक्रम में कुल छह कलाकारों ने लगभग ढाई घंटे तक अपने दिलकश कलाम और नगमों से श्रोताओं को अपने बाहुपाश में जकड़े रखा। कार्यक्रम में बीकानेर से पधारे मुख्य गजल गायक सुनील मालिया ने अपने सधे हुए स्वर में एक दर्जन से अधिक गजलों को अपनी मनमोहक आवाज दी। साथ ही गायिका अर्पिता सोनी एवं नीलिमा ने भी बेहतरीन गजलों को अपना मधुर कंठ दिया। कार्यक्रम का संचालन कपिल मिर्धा ने किया। कार्यक्रम की सूत्रधार "अनुबंध वृद्धजन कुटीर" की संचालिका अनुराधा अडवानी-नरेंद्र अडवानी ने सभी आगंतुकों श्रोताओं व कलाकारों का सम्मान-सत्कार कर धन्यवाद व भानु पुरोहित ने आभार व्यक्त किया।